फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Forced religion conversion: Police found missing woman in Kannauj

जबरन धर्मपरिवर्तन का मामला: घर से लापता हुई युवती को पुलिस ने कन्नौज से खोज निकाला

Sun, 20 Sep 2020 01:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Sep 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
Forced religion conversion: Police found missing woman in Kannauj
धर्म परिवर्तन
कानपुर  पनकी थाना क्षेत्र रतनपुर इलाके में घर के अंदर से लापता हुई जबरन धर्मपरिवर्तन की पीड़िता को पुलिस ने शनिवार को कन्नौज से खोज निकाला। शाम को बेटी को लेने थाने पहुंचे परिजनों के साथ युवती ने जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे नारी निकेतन भेज दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, युवती के लापता होने से संबंधित किसी सवाल का जवाब पनकी पुलिस नहीं दे सकी, जो अपने आप में पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है। पनकी रतनपुर कॉलोनी से दो सगी बहनों से झूठ बोल कर उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाने और उनका जबरन धर्मपरिवर्तन कराने के आरोपी जूही लाल कॉलोनी निवासी मो. मोसीन खान उर्फ समीर और मो. आमिर को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


दोनों युवतियों को परिजनों के हवाले कर दिया गया था। 16 सितंबर को बड़ी बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। इसकी खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पिता ने जबरन धर्मपरिवर्तन कराने वाले आरोपियों पर ही बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। शुक्रवार को पुलिस ने युवती को कन्नौज से बरामद तो कर लिया, लेकिन पुलिस यह सफलता कैसे मिली इस बात से रहस्य नहीं उठा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed