फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   For Voting dives in water

वोट देने को गले तक पानी में लगाए गोते

Sat, 10 Oct 2015 02:09 AM IST
पंकज प्रसून, कानपुर
पंकज प्रसून, कानपुर Updated Sat, 10 Oct 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
For Voting dives in water
जिला और क्षेत्र पंचायत के पहले चरण के चुनाव में वोट डालने के लिए ग्रामीणों में मतदान करने का जज्बा दिखा। हाथ में वोटर कार्ड लेकर नंगे वदन ककवन क्षेत्र के रिक्खापुरवा गांव के लोग निचली गंगा नहर में गले तक पानी की गहराई में भी उतरने से नहीं डरे। देखने वालों में दांतों तले उंगली दबा ली।
विज्ञापन


इसी तरह सनिगवां क्षेत्र के अंटावा, भवन नेवादा और नया नेवादा के ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से नदी मेें उतार दी। नदी और बहती नहर से इस पार आने के लिए पुल की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीण पिछले कई सालों से पुल निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। इन लोगों को उम्मीद है कि यदि सही व्यक्ति चुनकर क्षेत्र आएगा तो शायद उनकी समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन


रिक्खापुरवा करीब पांच सौ लोगों की जनसंख्या वाला ऐसा गांव है, जहां की 90 प्रतिशत आबादी यादव जाति की है। यही के एक बुजुर्ग ग्रामीण मुलायम सिंह यादव को तो जैसे वोट देने की इतनी जल्द थी कि, उन्होंने अपने परिवार के एक बच्चे को अपना कुर्ता-पजामा संभालकर रखने को कहा, और वोटर कार्ड लेकर अंडरवियर पहने नहर में कूद गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार लगा कि वे डूब जाएंगे, लेकिन वहां बांधी गई रस्सी को उन्होंने तैरकर पकड़ लिया और इस पार आ गए। अमित कुमार, संतोष कुमार, सरनाम यादव और बीरु बाथम इन सभी ग्रामीणों ने बताया कि उनकी तीन पीढ़ियां इसी तरह से जद्दोजहद कर रही हैं। यही हाल पांडु नदी में उतरकर राशन की दुकान तक आने वाले सनिगवां क्षेत्र के लोगों का है। इन लोगों को पुल के रास्ते से आने के लिए छह से दस किलोमीटर का चक्क र लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed