{"_id":"67a66c25e18312a5790d5958","slug":"for-the-first-time-in-the-city-roads-will-be-made-from-plastic-waste-kanpur-news-c-12-1-knp1063-995484-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शहर में पहली बार प्लास्टिक वेस्ट से बनेंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शहर में पहली बार प्लास्टिक वेस्ट से बनेंगी सड़कें
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम शहर में पहली बार प्लास्टिक वेस्ट का उपयोग कर सड़कें बनवाएगा। इसके साथ ही 15वें वित्त आयोग की गठित जिला स्तरीय समिति ने 416.50 करोड़ से विकास कार्यों के प्रस्ताव स्वीकृत किए। शुक्रवार को मकड़ीखेड़ा क्षेत्र में जल निकासी की समस्या के निस्तारण के लिए अर्बन फ्लड प्लान के तहत 193.7 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। शासन से स्वीकृति मिलते ही नाले का निर्माण होगा।
स्वीकृत प्रस्तावों के अनुसार 175 करोड़ रुपये से 66 किलोमीटर की बिटुमिन वाली सड़कें, 20 किलोमीटर फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग और 11 किलोमीटर सीसी सड़कें बनेंगी। 20 करोड़ के नाला निर्माण के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इसी तरह तीन करोड़ से मियांवाकी पद्धति से सिटी फॉरेस्ट विकसित जाएंगे। चौराहों को चौड़ा करने समेत अन्य कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृति किए गए। नगर आयुक्त सुधीर कुमार के अनुसार समिति के प्रस्तावों की स्वीकृति के बाद सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया अतिशीघ्र पूरी कराई जाएगी, ताकि जल्द से जल्द इन्हें धरातल पर लाया जा सके।