फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   For Auraiya: Husband, retired sub-inspector father-in-law and mother-in-law arrested for murder of newly married woman

औरैया के लिए : नवविवाहिता की हत्या के आरोप में पति, रिटायर्ड दरोगा ससुर व सास गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
For Auraiya: Husband, retired sub-inspector father-in-law and mother-in-law arrested for murder of newly married woman
पति आलोक चौधरी व रिटायर्ड दरोगा ससुर सूरज प्रकाश।  - फोटो : स्रोत : पुलिस
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के कोयलानगर में शनिवार शाम नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला था। पिता ने हत्या का आरोप लगाकर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पति, रिटायर्ड दरोगा ससुर और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




औरैया के अजीतमल शाहपुर निवासी किसान बलराज सिंह ने 21 वर्षीय बेटी सुभी की शादी पिछली 18 फरवरी को कोयलानगर सीओडी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा सूरज प्रकाश के बेटे आलोक चौधरी से की थी। बलराज का आरोप था कि शादी के बाद से पति समेत ससुरालीजन दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार को पीएसी बाईपास के पास से पति आलोक चौधरी, रिटायर्ड दरोगा ससुर सूरज प्रकाश और सास सरला चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed