{"_id":"671fd80c4c45f2fb7807fda9","slug":"food-department-took-samples-of-many-food-items-including-desi-ghee-etawa-news-c-216-1-etw1004-117413-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खाद्य विभाग ने देशी घी सहित कई खाद्य पदार्थों का लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खाद्य विभाग ने देशी घी सहित कई खाद्य पदार्थों का लिया नमूना
Mon, 28 Oct 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो 17::
खोया, सोनपापड़ी, हल्दी, किसमिस सहित देशी घी के दो नमूने जांच को भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। दीपावली के बीच खाद्य पदार्थाें में मिलावट खोरी जोर पकड़ने लगी है। इसे रोकने के लिए जिला औषधि एवं खाद्य प्रशासन विभाग की ओर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के अन्तर्गत सोमवार को शहर में निकली टीमों ने चूड़ी मार्केट, गाड़ीपुरा एवं बलराम सिंह चौराहा पर स्थित किराना, देशी घी एवं मिष्ठान की चार दुकानों पर चेकिंग कर देशी घी, हल्दी, किशमिश, खोवा और मिष्ठाई के सैम्पल भरकर जांच के लिए भेजे।
जिला अभिहित अधिकारी सतीश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार के साथ शहर क्षेत्र में छह टीमें बाजार में मिलावटखोरी करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए निकली। सबसे पहले टीम शहर के गाड़ीपुरा और चूड़ी बाजार पहुंची यहां टीम ने तोताराम घी फर्म पर संचालित संदीप जैन व नीरज जैन दोनों भाईयों की दुकान पर छापा मारकर दोनों भाईयों की दुकान से देशी घी के सैंपल भरे। इसके बाद टीम ने इसी क्षेत्र में स्थित वीर किराना पर छापा मारा। यहां टीम के साथ विभिन्न किराना सामान को चेक करने के साथ हल्दी और किसमिस का सैंपल लिए। उसके बाद टीम ने बलराम सिंह चौराहे पर स्थित अजय स्वीट्स पर पहुंचकर चेकिंग की। यहां टीम के साथ खोया के साथ निर्मित मिठाई सोनपापड़ी का सैम्पल भरा। साथ ही दुकान पर सड़क किनारे बैठकर खुले में कारीगरों की ओर से तैयार की जा रही मिठाईयों को देखकर दुकानदार को चेतावनी देकर इसे बंद कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मिठाई बंद या फिर कवर करके तैयार कराई जाए अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। खाद्य टीमों की ओर से भरे गए सभी सैंपलों को जांच के लिए आगरा प्रयोगाशाला भेजा गया है, जांच जांच में इनके फेल पाए जाने पर दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।