फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Food department takes sample of dishes, devotees shocked

Kanpur News: खाद्य विभाग ने लिया भंडारे का नमूना, श्रद्धालुओं से हुई नोकझोंक

Mon, 17 Nov 2025 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Food department takes sample of dishes, devotees shocked
इटावा। शहर के हिंदू हॉस्टल में चल रहे 1108 कुंडीय महायज्ञ में सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने भंडारे का नमूने लिया। इस पर आयोजन में शामिल लोगों ने इसका विरोध किया। एक ओर विभाग की टीम की ओर से कहा गया कि बड़े आयोजनों में यह सामान्य प्रक्रिया है, वहीं दूसरी ओर महायज्ञ में शामिल लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। हालांकि उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद भंडारा का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के संयोजन में शामिल लोगों का आरोप है कि खाद्य विभाग की टीम ने बिना जानकारी देते हुए भंडारे का प्रसाद का नमूना लिया। लगभग आधा घंटे तक खाद्य विभाग के अधिकारियों और यज्ञ से जुड़े लोगों के बीच वाद-विवाद चलता रहा। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, सीओ सिटी अभय नारायण राय व सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा राजेश द्विवेदी ने लोगों को समझाकर शांत कराया। तब कहीं जाकर कार्यक्रम की प्रक्रिया शुरू की जा सकी। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ने बताया कि बड़े कार्यक्रमों में प्रसाद का संग्रहण किया जाता है। हाल ही में दूसरे प्रदेशों में कई मामले संज्ञान में आए है, इसी के मद्देनजर प्रसाद का संग्रहण किया गया था। लोगों को गलतफहमी थी, जिसे दूर कर दिया गया। कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं रही, सभी ने प्रशासन का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed