{"_id":"68ebeda7776ad02a34007d36","slug":"food-department-action-adulterated-food-destroyed-samples-sent-for-testing-2025-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की कार्रवाई: 3.18 लाख की मिलावटी खाद्य सामग्री कराई नष्ट, नमूने जांच को भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की कार्रवाई: 3.18 लाख की मिलावटी खाद्य सामग्री कराई नष्ट, नमूने जांच को भेजे गए
Sun, 12 Oct 2025 11:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
मिलावटी खाद्य सामग्री कराई नष्ट
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर रविवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के नाै स्थानों पर छापा मारकर 3.18 लाख की मिलावटी खोया और पनीर पकड़ा जिसे अधिकारियों के सामने ही नष्ट करा दिया गया। इसके आलवा बड़ी मात्रा में तेल और गजक को सील कर उसके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
मिलावटी खाद्य सामग्री कराई नष्ट
- फोटो : अमर उजाला
सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एक्सप्रेस रोड, कैनाल रोड, नाैबस्ता और फजलगंज से 550 किलोग्राम मिलावटी बदबूदार खोया और घाटमपुर,पाटनपुर व बिठूर क्षेत्र से मिलावटी 150 किलोग्राम पनीर, फजलगंज से 270 नग गजक, घाटमपुर और पाटनपुर से 248 लीटर सरसों का तेल भी सील किया।