फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   follow up

फांसी पर लटकने से हुई प्रेमी युगल की मौत

Thu, 18 Mar 2021 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
follow up
शिवली। भाऊपुर गांव में घर के अंदर फांसी लगाने वाले प्रेमी युगल का घटनाक्रम मृतक युवक के मोबाइल में कैद मिला है। युवक ने फांसी लगाने से पहले वीडियो बनाने के पहले मोबाइल को चालू करके रखा था। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन

शिवली कस्बे के भाऊपुर में सोमवार की रात शादीशुद नवीन गुप्ता (30) व उसकी प्रेमिका भगवंतपुर अकबरपुर की चांदनी (23) ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस को छानबीन के दौरान नवीन का मोबाइल मिला है, इसमें उसके फांसी लगाने का पूरा घटनाक्रम कैद है। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है। युवती चांदनी के सुसाइड नोट को पुलिस हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि दोनों की मौत की वजह हैंगिंग आई है। नवीन ने मोबाइल में घटनाक्रम कैद है। मामले में गहराई से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देरशाम दोनों के परिजन शव लेकर घर गए। बुधवार को दोनों को अलग-अलग अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना की चर्चा बुधवार को भी पूरे दिन क्षेत्र में होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने अकेला छोड़ा तो चांदनी से हो गई दोस्ती
शिवली। दो वर्ष पूर्व नवीन और उसकी पत्नी सुमन से रिश्ते बिगड़ गए। इसके बाद सुमन मायके चली गई। नवीन शीतल पेय की दुकान चलाकर गुजारा कर रहा था। उसकी मुलाकात चांदनी से हुई तो दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। चांदनी अविवाहित थी लेकिन नवीन के शादीशुदा होने की वजह से उसके परिजन विरोध कर रहे थे। परिजनों के विरोध से युवती परेशान थी। दोनों को साथ छूटने का डर था इससे एक साथ मिलकर मौत को गले लगा लिया। बता दें कि नौ साल पहले नवीन की शादी कुरिया परास घाटमपुर में सुमन से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। पति से विवाद के बाद सुमन दो साल पहले मायके चली गई थी। नवीन घर में अकेला रह रहा था। इसी बीच उसकी चांदनी से दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed