फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   flying squad recovered two lakh and seventy thousand rupee in car

कन्नौजः उड़नदस्ता टीम को कार में मिले 2.70 लाख रुपये

Fri, 29 Mar 2019 09:39 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Mar 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
flying squad recovered two lakh and seventy thousand rupee in car
व्यापारी से पूछताछ करती उड़नदस्ता टीम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में सौरिख रोड पर ईशन नदी पुल के पास उड़नदस्ता टीम को दो गाड़ियों से चेकिंग के दौरान 2.70 लाख रुपये बरामद हुए। उड़नदस्ता टीम दोनों गाड़ियों को कोतवाली ले आई। लिखापढ़ी के बाद रुपये मालखाने के सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन


उड़नदस्ता प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल शिवकुमार व सोनू कुमार तथा फोटोग्राफर तौफीक अहमद सौरिख रोड पर ईशन नदी पुल के पास गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। सौरिख की ओर से आ रही एक गाड़ी को रुकवाकर चेकिंग की गई।
विज्ञापन


गाड़ी चला रहे नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी डॉलर वर्मा पुत्र उमेशचंद्र के पास से एक लाख की नगदी बरामद हुई। नोटों के बारे में जानकारी की गई, तो बताया कि वह यह रुपये अपने रिश्तेदार के उपचार के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच दूसरी गाड़ी, जिसे महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी स्वामी सौरिख रोड निवासी आनंद गुप्ता चला रहे थे, चेक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास से 1.70 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि उनकी ट्रैक्टर एजेंसी है। वह व्यापार के सिलसिले में नगदी ले जा रहे थे। दोनों लोगों को उड़नदस्ता टीम कोतवाली ले आई। यहां लिखापढ़ी के बाद नगदी को कोतवाली के मालखाने के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed