{"_id":"6a666ee7dbffbbbe700d4e26","slug":"flowers-showered-on-lord-jagannaths-farewell-rath-yatra-welcomed-at-various-points-along-the-route-kanpur-news-c-362-1-ka11012-152622-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्वामी जगन्नाथ की विदाई रथयात्रा में हुई पुष्प वर्षा, जगह जगह स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्वामी जगन्नाथ की विदाई रथयात्रा में हुई पुष्प वर्षा, जगह जगह स्वागत
विज्ञापन
कानपुर। जनरलगंज स्थित प्राचीन श्री स्वामी जगन्नाथ महाराज बिरजी भगत मंदिर से रविवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य विदाई यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभु का स्वागत किया। इस दौरान जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ...के जयघोष हुए। यात्रा के दौरान रंगारंग झांकियां भी निकलीं।
प्रात:काल विशेष पूजन और शृंगार के बाद भगवान को रजत मंगलगिरी में विराजमान कराया गया। बाल भोग के उपरांत माखन, मिश्री, हलवा और पकौड़ी का प्रसाद वितरित किया गया, जबकि दोपहर में महाप्रसाद के रूप में कढ़ी-चावल, परवल-आलू की सब्जी, रोटी, चटनी और खीर बांटी गई। एडीसीपी (पूर्वी) शिवा सिंह ने रजत रथ की आरती कर विदाई यात्रा का शुभांरभ किया। भजन-कीर्तन और वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों ने वातावरण को भक्तिमय बनाया। ज्ञानेंद्र गुप्ता, गोपाल गुप्ता, अभिषेक, अंबरीश, समीर, ज्ञानेंद्र विश्वनोई, कन्हैया लाल, लक्ष्मी नारायण आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
भजनों की प्रस्तुति पर झूम उठे श्रद्धालु
कानपुर। श्री दोसर वैश्य बिहारी जी मंडल की ओर से रथयात्रा महोत्सव के दौरान रविवार को सरसैया घाट स्थित गोकुल प्रसाद ट्रस्ट धर्मशाला में महाप्रसाद एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इसमें संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। भजन और नृत्य-नाटिका का आयोजन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी सलिल विश्नोई, विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक महेश त्रिवेदी, महापौर प्रमिला पांडेय, ज्ञानेश मिश्रा, आशीष मिश्रा, पार्षद आदर्श गुप्ता आदि मौजूद रहे। मंडल के सत्य प्रकाश गुप्ता, कुंजबिहारी गुप्ता, पवन गुप्ता, प्रसून, नितिन, सल्लू दोसर, अमरनाथ समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
फोटो:
कानपुर। भगवान स्वामी जगन्नाथ की 275 वीं रथयात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को नानाराव पार्क में भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया। भगवान स्वामी जगन्नाथ, माता सुभद्रा, और बलभद्र का पूजन व आरती हुई। भजन संध्या कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति हुई। रथयात्रा में झांकियां निकालने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद रमेश अवस्थी, आलोक मिश्र, महंत कृष्ण दास, महंत जीतेंद्र दास, समिति अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महामंत्री विवेक अग्निहोत्री, आमोद त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नन्हे भक्तों ने निकाली रथयात्रा
कानपुर। इस्कॉन मंदिर में रविवार को नन्हे मुन्नो ने भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली। रथ को इस्कॉन चिल्ड्रन एस विंग गोपाल स्कूल के बच्चों ने भव्य तरीके से सजाया। मंदिर दर्शन करने भक्तों ने रथयात्रा पर फूल बरसाएं और सेल्फी ली। मंदिर के अध्यक्ष प्रेम हरिनाम प्रभु ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों को आध्यात्मिक दुनिया से जोड़ते हैं। बच्चों में भक्ति की भावना प्रबल होती है।