फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flooded roda to madan momoz selling shoes fees

Kanpur News: बाढ़ बनी रोड़ा तो मदन मोमोज बेचकर जुटा रहा फीस

Tue, 09 Sep 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Flooded roda to madan momoz selling shoes fees
चकरनगर। कस्बा क्षेत्र के ककरैया गांव का 12 वर्षीय मदन अपने हौसले से सभी को प्रेरणा दे रहा है। मदन का परिवार भूमि हीन है। पिता सुनील बटाई पर खेती लेकर परिवार चलाते हैं। इस बार भी उन्होंने बटाई पर खेत लिया था लेकिन यमुना और चंबल नदी में आई बाढ़ से इस बार फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। ऐसे में पूरे परिवार का बोझ दोनों भाईयों के कंधों पर आ गया है। ऐसे में भी मदन ने हिम्मत नहीं हारी है। मदन के अनुसार बाढ़ से फसल डूबने पर पिता ने जब उससे इस वर्ष सरकारी स्कूल में पढ़ने को कहा तो उसने स्वयं फीस का पैसा जुटाने की ठानी और एक ठेला किराए पर लेकर वह भी लगाने लगा। वह सुबह चार बजे उठकर पढ़ाई करता है और इसके बाद चकरनगर के एक निजी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पढ़ने जाता है। छुट्टी के बाद वह गांव की सड़क पर फिंगर और मोमोज का ठेला लगाकर अपने पढ़ाई का खर्च स्वयं जुटाता है। मदन का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। उसके पिता सुनील निषाद मजदूरी करते हैं, जबकि उसका बड़ा भाई भी फास्ट फूड का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। मदन यह साबित कर रहा है कि इच्छाशक्ति हो तो विपरीत परिस्थितियां भी रोड़ा नहीं बनती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed