फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flights will start from Kanpur to four big cities in winter

कानपुर से चार बड़े शहरों की हवाई यात्रा: सर्दियों में उड़ान के लिए नए सिरे से तैयार होगा एयरपोर्ट

Mon, 30 Jul 2018 02:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 30 Jul 2018 02:57 PM IST
सार

- धुंध में सही संचालन के लिए आईएलएस की मरम्मत शुरू
- छह महीने तक सात हवाई जहाजों का चकेरी एयरपोर्ट से होगा संचालन

विज्ञापन
Flights will start from Kanpur to four big cities in winter
डेमो पिक

विस्तार

जाड़े के मौसम में महानगर से कई प्रमुख शहरों के लिए शुरू होने वाली हवाई सेवाओं के लिए चकेरी एयरपोर्ट नए सिरे से तैयार किया जाएगा। यहां पर मौसम के हिसाब से कई सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन


इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने काम शुरू कर दिया है। आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) को नए सिरे से स्थापित किया जाएगा। फिलहाल इसकी मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से जारी जाड़े में संचालित किए जाने वाले के हवाई जहाजों के शेड्यूल के अनुसार 28 अक्तूबर से 30 मार्च के बीच सात हवाई जहाजों का संचालन किया जाएगा। चकेरी एयरपोर्ट से एक ही दिन में पांच हवाई जहाज अलग-अलग समय पर अलग-अलग स्थानों के लिए उड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Flights will start from Kanpur to four big cities in winter
डेमो पिक
15 नवंबर से हवाई जहाजों की संख्या छह और 20 नवंबर से सात हो जाएगी। इसके लिए अथॉरिटी की तरफ से एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। जाड़े में धुंध होने की स्थिति में जहाज रनवे पर आसानी से उतर सकें, इसके लिए आईएलएस अपडेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी।

एयरपोर्ट पर आईएलएस पहले से ही लगा हुआ था, हवाई जहाजों की संख्या बढ़ने और यात्रियों की आवाजाही में इजाफा होने की वजह से इस बार इसे और बेहतर किया जा रहा है।

बीच में आईएलएस में कुछ खराबी आ गई थी, जिसे ठीक किया जा रहा है। इसी तरह एयरपोर्ट पर यात्रियों के बैठने के लिए 200 सीट का वेटिंग रूम में भी तैयार किया जा रहा है।

Flights will start from Kanpur to four big cities in winter
डेमो पिक
जाड़े में यात्रियों की संख्या बढ़ने की वजह से सामान लाने की ट्रालियां, आवाजाही की सुविधा, वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है। अथॉरिटी निदेशक जमील खालिक ने बताया कि इन सभी सुविधाओं के लिए प्रोजेक्ट तैयार कर काम शुरू किया जा रहा है।

आठ किलोमीटर सड़क निर्माण भी प्रक्रिया में
जाजमऊ और अहिरवां से एयरपोर्ट को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए आठ किलोमीटर की एप्रोच रोड का निर्माण भी किया जाना है। 100 करोड़ बजट से बनने वाली इस सड़क का प्रोजेक्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed