फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flights to Mumbai, Delhi and Bangalore were delayed.

Kanpur News: विलंब से आईं मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू की फ्लाइट

Sun, 28 Dec 2025 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Flights to Mumbai, Delhi and Bangalore were delayed.
कानपुर। कोहरे के कारण शनिवार को मुंबई की फ्लाइट 52 मिनट विलंब से आई। इससे यात्री परेशान हुए। दिल्ली और बंगलुरू की फ्लाइटें भी लेट हुईं। अहिरवां एयरपोर्ट में मुंबई से फ्लाइट आने का समय दोपहर 3:27 बजे है, यह फ्लाइट शाम 4:19 बजे आई। इसमें 158 यात्री आए। यहां से मुंबई की फ्लाइट भी आधा घंटा विलंब से 186 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। इसी तरह बंगलुरू की फ्लाइट अपने तय समय से सात मिनट विलंब से दोपहर 12:57 बजे आई। इसमें 228 यात्री आए। यह फ्लाइट दोपहर 13:35 बजे 227 यात्रियों को लेकर बंगलूरू के लिए रवाना हुई। दिल्ली की फ्लाइट भी अपने तय समय से पांच मिनट विलंब से दोपहर 01:55 बजे अहिरवां एयरपोर्ट आई। इससे 177 यात्री आए और दोपहर 2:25 बजे 155 यात्रियों को लेकर लौटी। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि कोहरे की वजह से फ्लाइट विलंब से आईं। कुछ दिनों में कोहरा खत्म होने की संभावना है, तब यह समस्या खत्म हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed