फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सप्ताह में 6 दिन मिलेगी कानपुर-बंगलूरू फ्लाइट, दिल खुश कर देगी ये सुविधा

Thu, 14 Feb 2019 05:42 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Feb 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
flights Kanpur-Bangalore
डेमो पिक
एक मार्च से कानपुर से बंगलूरू के लिए शुरू होने वाली सीधी हवाई सेवा छह दिन ही चलेगी। मंगलवार को फ्लाइट नहीं चलेगी। स्पाइस जेट और एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से यह फैसला लिया गया है। 

 
flights Kanpur-Bangalore
डेमो पिक
हवाई सेवा का किराया और समय भी निर्धारित हो गया है। कानपुर से बंगलूरू के लिए शाम 4.25 पर उड़ेगा, 6.50 पर पहुंचेगा। किराया 4129 रुपये होगा। बंगलूरू से कानपुर के लिए दोपहर 1.25 बजे उड़ेगा, 3.45 पर आएगा। किराया 4209 रुपये होगा।
flights Kanpur-Bangalore
डेमो पिक
जाने का किराया सस्ता और आने का थोड़ा महंगा रहेगा। 1807 किलोमीटर की हवाई दूरी सिर्फ दो घंटे 25 मिनट में तय हो जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी निदेशक जमील खालिक ने बताया कि उड़ान की तैयारी पूरी हो चुकी है। सामान्य तरीके से शुभारंभ होगा। कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
flights Kanpur-Bangalore
डेमो पिक
कानपुर से पंतनगर के बीच भी उड़ान  
केंद्र सरकार की योजना उड़ान थ्री के तहत कानपुर से पंतनगर के बीच हवाई सेवा के लिए आवंटन हो गया है। इसके लिए संचालन का केंद्र पंतनगर होगा। अभी हवाई सेवा एजेंसी तय नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
flights Kanpur-Bangalore
डेमो पिक
एजेंसी तय होने के बाद ही उड़ान की तारीख और किराया तय हो पाएगा। फिलहाल उड्डयन मंत्रालय में इसे लेकर कार्य चल रहा है। पंतनगर से कानपुर की सड़क मार्ग से दूरी 300 किलोमीटर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed