फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flight missed due to aviation company, then left for Mumbai on free ticket, know what is the whole matter

विमानन कंपनी की गलती से छूटी फ्लाइट तो फ्री टिकट पर मुंबई हुए रवाना, जानिए क्या है पूरा मामला

Mon, 16 Nov 2020 09:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 16 Nov 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Flight missed due to aviation company, then left for Mumbai on free ticket, know what is the whole matter
हवाई जहाज - फोटो : पेक्सेल्स
मोबाइल पर फ्लाइट के बदले शेड्यूल का मैसेज न भेजने से मुंबई की फ्लाइट छूटने का मामला सामने आने पर विमानन कम्पनी ने यात्री को रविवार का मुंबई का फ्री टिकट दिया। इसके बाद ग्वालटोली निवासी यात्री डॉ जुल्फिकार अली रिजवी दोपहर पौने एक बजे फ्लाइट से मुम्बई रवाना हुए।
विज्ञापन


सुबह कॉल और मैसेज के जरिए उन्हें रविवार की फ्लाइट में सीट आवंटित करने की जानकारी दी गई। जुल्फिकार अली ने बताया कि उनके भतीजे के इंतकाल पर रविवार शाम को मुंबई के वर्सोवा में चालीसवें की मजलिस थी। अब वो मुंबई पहुंच गए हैं और मजलिस में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को वो दोपहर पौने दो बजे चकेरी एयरपोर्ट पर साढ़े तीन बजे की फ्लाइट पकड़ने पहुंचे थे। जबकि विमानन कंपनी ने एक दिन पहले ही 13 नवम्बर को मुंबई फ्लाइट के चकेरी एयरपोर्ट से उड़ान भरने का समय बदलकर दोपहर पौने एक बजे कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी जुल्फिकार अली को ईमेल के माध्यम से दी, जिसे वो देख नहीं सके। उनका कहना था कि जब फ्लाइट का टिकट बुक होने का मैसेज मोबाइल पर आता है तो शेड्यूल बदलने का मैसेज भी आना चाहिए था। इसकी खबर रविवार को अखबारों में छपी तो विमानन कंपनी ने सुबह ही उनका टिकट बुक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed