{"_id":"5ccc525fbdec22074a6ad17a","slug":"five-truck-accident-on-lucknow-kanpur-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भिड़े पांच ट्रक, घंटाें फंसा रहा चालक, कोशिशों के बाद भी नहीं बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भिड़े पांच ट्रक, घंटाें फंसा रहा चालक, कोशिशों के बाद भी नहीं बची जान
Fri, 03 May 2019 08:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 May 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ कानपुर हाईवे पर हादसे के बाद ट्रक में फंस गया था ड्राइवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के नवाबगंज में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली के निकट शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक के बाद एक पांच ट्रक आपस में भिड़ गए। सबसे पीछे चल रहे ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने उसकी जान बचाने के लिए एक घंटे मशक्कत की लेकिन उसकी मौत हो गई।
हादसे में तीन अन्य ट्रक चालक भी घायल हो गए। घायलों को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद दो घंटे तक हाईवे जाम रहा। शुक्रवार सुबह हाईवे पर अजगैन कोतवाली के निकट एक ट्रक मोहान मार्ग की ओर मुड़ रहा था। तभी कानपुर की ओर से आ रहा ट्रक उसमें टकरा गया।

लखनऊ कानपुर हाईवे पर हादसे के बाद घंटों लगा रहा जाम
- फोटो : अमर उजाला
दो ट्रकों की भिड़ंत के कुछ देर में तीन अन्य ट्रक इन दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों में भिड़ गए। पांच ट्रक आपस में टकराने से कानपुर-लखनऊ लेन पूरी तरह ठप हो गया। सबसे पीछे चल रहे ट्रक का चालक उम्मीद सिंह (45) पुत्र कन्हई सिंह निवासी बिलौनी नरवर शिवपुरी मध्य प्रदेश ट्रक के केबिन में फंस गया था।
पुलिस ने उसे बाहर निकालने के लिए क्रेन व हाइड्रा की मदद ली। केबिन को काटने का प्रयास किया गया। लगभग एक घंटे तक पुलिस कर्मी व अन्य वाहनों के चालक केबिन में फंसे उम्मीद सिंह को बाहर निकालने की मशक्कत करते रहे। जब उसे बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक हाईवे जाम रहा। अजगैन कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि हादसे में सीतापुर के सिधौली निवासी ट्रक चालक सुनील कुमार (27) पुत्र शोभालाल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर डबरा निवासी जगेंद्र पुत्र कमल सिंह व सीतापुर निवासी छोटेलाल (25) पुत्र खुशीराम घायल हुए हैं।