फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five roads of city will be built on lines of highway in Kanpur

अच्छी खबर: यूपी के इस शहर में हाई-वे की तर्ज पर बनेंगी सड़कें, पांच सड़कों का हुआ चयन; शासन ने बजट किया जारी

Mon, 15 Jan 2024 08:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 15 Jan 2024 08:59 PM IST
सार

सड़क को बार-बार खोदना न पड़े इसके लिए उसके किनारे डक्ट का निर्माण कराया जाएगा, जिससे कि भविष्य में फोन या बिजली केबल के साथ ही पाइप लाइन डाली जा सके और लीकेज होने पर सड़क खोदे बिना उसे ठीक किया जा सके।

विज्ञापन
Five roads of city will be built on lines of highway in Kanpur
Highway (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नगर निगम शहर की पांच सड़कों का निर्माण हाईवे के मानकों के मुताबिक कराएगा। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शहरी (सीएम ग्रिड) योजना के तहत शासन ने स्वीकृति देने के साथ बजट भी उपलब्ध करा दिया है। सड़क को बार-बार खोदना न पड़े इसके लिए उसके किनारे डक्ट का निर्माण कराया जाएगा, जिससे कि भविष्य में फोन या बिजली केबल के साथ ही पाइप लाइन डाली जा सके और लीकेज होने पर सड़क खोदे बिना उसे ठीक किया जा सके।

विज्ञापन


सीएम ग्रिड के तहत राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अच्छी सड़कें देने जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में तय राजस्व लक्ष्य का जून तक लक्ष्य का 25 प्रतिशत वसूली करने पर नगर निगम को सीएम ग्रिड से पहले चरण में सौ करोड़ रुपये जारी हुए हैं। अभी 50 करोड़ रुपये और मिलने हैं। इसी धनराशि से शहर की पांच सड़कों का हाईवे के मानकों के मुताबिक निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन

29 सड़कों की सूची शासन भेजी
नगर आयुक्त के आदेश पर मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने जोनल अभियंताओं के साथ लगाकर पहले चरण में जोनवार 29 सड़कों को चिन्हित करके सूची शासन भेजी गई। नगर निगम द्वारा चिह्नित की गई सड़कों की जांच के लिए शासन से कई बार टीम आई उसके मुआयने के बाद दी गई रिपोर्ट के आधार पर अंत में पांच सड़कों का चयन किया गया। शासन की मुहर लगने के बाद बजट भी जारी कर दिया गया। अब इन सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया फरवरी में शुरू की जाएगी।

सड़कों के निर्माण में यह होगी खास बात
सड़कों के किनारे डक्ट का निर्माण कराया जाएगा, जिससे कि दूरसंचार कंपनियों और बिजली की केबल के अलावा पाइप लाइन आदि डालने के लिए सड़क या फिर फुटपाथ की खोदाई न करनी पड़े। वहीं केबल में फाल्ट या फिर पाइप लाइन में लीकेज ठीक करने के लिए सड़क की खोदाई नहीं करनी पड़ेगी। दोनों किनारों पर पानी की निकासी के लिए नालों व ड्रेनेज सिस्टम होगा। डिवाइडर, फुटपाथ, आईलैंड, सड़क का चौड़ीकरण होगा।

विज्ञापन

चयनित सड़कें

  • जोन एक- घंटाघर चौराहा से परेड चौराहा होते हुए ग्रीनपार्क चौराहा- 2860 मीटर- 19.71 करोड़ रुपये
  • जोन दो- राजाराम चौराहा से नमक फैक्ट्री चौराहा होते हुए हमीरपुर रोड- 3500 मीटर- 38.96 करोड़ रुपये
  • जोन तीन- बर्रा बाईपास करही रोड से रामबाग तिराहा होते हुए हमीरपुर मार्ग- 6050 मीटर- 46.46 करोड़ रुपये
  •  
  • जोन तीन- बाबाकुटी चौराहा से अलंकार गेस्ट हाउस तक- 2342 मीटर- 20.18 करोड़ रुपयेजोन छह- बगिया क्रासिंग कल्याणपुर से केसा ऑफिस तक- 1150 मीटर- 20.20 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed