फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five riders on a bike in Etawah, clashed with the loader, two died

इटावा में एक बाइक पर पांच सवार, लोडर से भिड़ी, दो की मौत

Thu, 07 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Five riders on a bike in Etawah, clashed with the loader, two died
याशमीन, फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। गुरु तेगबहादुर पुल पर मंगलवार रात तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। युवती एक माह की गर्भवती थी। ममेरा भाई बाइक चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। उसकी सिर पर चोट लगने से जान गई। बाइक पर पांच लोग सवार थे। तीन अन्य सवार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के अनंतराम गांव निवासी नईम की गर्भवती पत्नी यशवीन (26) रिश्तेदार की शादी में शामिल होने मायके इटावा शहर के रामनगर आई थी। मंगलवार रात 10 बजे वह औरैया के पाता की सरैया निवासी ममेरे भाई साहिल (22) पुत्र राशिद खान के साथ बाइक से मेवाती मोहल्ले बरात में जा रही थी। बाइक पर यशवीन का सगा भाई साहिल, बहन रुबीना और बेटा रेहान भी सवार थे।
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर पुल पर तेज रफ्तार लोडर ने बाइक पर सामने से टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठी यशवीन पुल से नीचे जा गिरी। चारों अन्य पुल पर गिर गए। हादसे में यशवीन की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह औरैया निवासी ममेरे भाई साहिल की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। संवाद

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। संवाद- फोटो : ETAWAH

मामले की जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद

मामले की जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद- फोटो : ETAWAH

जिला अस्पताल में घायल रुबीना। संवाद

जिला अस्पताल में घायल रुबीना। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed