{"_id":"615f528e8ebc3e57153b76a6","slug":"five-people-injured-two-goats-killed-due-to-the-collapse-of-a-mud-wall-in-kanpur-dehat-akbarpur-news-knp6569536175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में कच्ची दीवार ढहने से पांच लोग घायल, दो बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में कच्ची दीवार ढहने से पांच लोग घायल, दो बकरियों की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायलों का होता इलाज। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
रूरा। मैथा ब्लॉक के वीरपुर नकसिया गांव में कच्चे घर की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर पांच लोग घायल हो गए। दो बकरियों की मौत हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक को कानपुर रेफर कर दिया गया। लेखपाल ने नुकसान का आंकलन किया है।
वीरपुर नकसिया गांव में गुरुवार को दोपहर करीब 11:30 बजे मजदूर रविशंकर के घर की कच्ची दीवार अचानक ढह गई। जिससे दीवार किनारे बैठी रविशंकर की पुत्री पलक (12), पड़ोसी शेरा (20), दंबरपुरवा मंधना से आया भतीजा शैलेंद्र, संदीप, रोशन व दो बकरियां मलबे में दब गई।
चीख पुकार सुनकर दौड़े पड़ोस के लोगों ने आनन-फानन मलबे को हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। तब तक दोनों बकरियों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
वहीं घायल रोशन की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घर की कच्ची दीवार ढहने से हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची लेखपाल रिचा सिंह ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।