फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five people, including a young woman, were injured in a clash over temple renovation.

Kanpur News: मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर चले लाठी-डंडे, युवती समेत पांच घायल

Mon, 23 Mar 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Five people, including a young woman, were injured in a clash over temple renovation.
कानपुर। सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव में ग्राम समाज की जमीन पर बने मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर शनिवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में युवती समेत पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस के सामने ही पीटा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पिपरगवां गांव निवासी किन्नर बसंती ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ग्राम समाज की जमीन पर बने मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू कराया था। आरोप है कि इसे लेकर गांव के वीर सिंह, धीर सिंह और रघुनाथ ने विरोध किया। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर समझौता करा दिया। आरोप है कि वह अपने परिवार के साथ चौकी से घर लौट रहे थे। तभी वीर सिंह, धीर सिंह और रघुनाथ, लाखन सिंह ने साथियों के साथ उनपर लाठी-डंडों से जानलेेवा हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

घटना में राधा, मोनू, लक्ष्मी, रामकिशोर, काजल और घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिधनू में भर्ती कराया। वहां से राधा की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पुलिस के सामने ही लाठी-डंडों से पीटते रहे लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर सकी। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed