{"_id":"67e83b0b27e3dd3696020f4c","slug":"five-pairs-of-special-trains-will-run-for-summer-travel-etawa-news-c-216-1-etw1002-123334-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गर्मियों में सैर सपाटे के लिए चलेंगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गर्मियों में सैर सपाटे के लिए चलेंगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
:रेलवे जंक्शन पर खड़ी ट्रेन
- फोटो : :रेलवे जंक्शन पर खड़ी ट्रेन
इटावा। गर्मियों में सैर सपाटा करने की सोच रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने यात्रियों के पांच रूटों पर पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है। इससे अब आसानी से लोग यात्रा कर सकेंगे। यह ट्रेनें तीन अप्रैल से चलेंगी।
उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे गर्मी में कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसमें ट्रेन संख्या 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन को प्रत्येक सोमवार को सात अप्रैल से 30 जून तक चलाया जाएगा। बांद्रा से यह ट्रेन 04126 प्रत्येक मंगलवार को आठ अप्रैल से एक जुलाई तक लौटेगी। ट्रेन संख्या 01929 ग्वालियर-पुरी स्पेशल ट्रेन को प्रत्येक शुक्रवार को चार अप्रैल से 13 जून तक चलाया जाएगा।
पुरी से ट्रेन संख्या 01930 प्रत्येक शनिवार को पांच अप्रैल से 14 अप्रैल तक संचालित की जाएगी। वहीं ट्रेन संख्या 03011 हावड़ा से आनंद विहार टर्मिनल 04 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को चलाई जाएगी। वहीं लौटने के दौरान यह ट्रेन संख्या 03012 आनंद विहार टर्मिनल से हावड़ा के लिए छह अप्रैल से प्रत्येक रविवार और सोमवार को चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल 13 अप्रैल से जून तक हर रविवार को चलेगी। वहीं 03008 खातीपुरा से हावड़ा के लिए 15 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 01905 कानपुर सेंटर से असारवा स्पेशल ट्रेन सात अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को 30 जून तक चलाई जाएगी। 01906 असारवा से कानपुर सेंट्रल तक ट्रेन आठ अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को आठ जुलाई तक चलाई जाएगी।