{"_id":"6908e5cdbcfee53a0e03413d","slug":"five-noticed-including-principal-two-secretaries-in-farjiwade-etawa-news-c-216-1-etw1005-132898-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फर्जीवाड़े में प्रधान, दो सचिव समेत पांच को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फर्जीवाड़े में प्रधान, दो सचिव समेत पांच को नोटिस
विज्ञापन
इटावा। ब्लॉक ताखा के खानबंधा में लाखों रुपये के फर्जीवाड़े के बाद अब ब्लॉक भरथना की ग्राम पंचायत सालिमपुर में ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में 8.79 लाख रुपये के गोलमाल होने की बात सामने आई हैं। डीएम से हुई शिकायत के बाद जांच में यह मामला पकड़ा गया है। डीएम के आदेश पर ग्राम प्रधान, दो सचिव समेत पांच से सात दिन में जवाब मांगा गया है। तथ्यपरक व संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उनसे 8,79,437 रुपये की रिकवरी की जाएगी।
ब्लॉक भरथना की ग्राम पंचायत सालिमपुर में विकास कार्य के नाम पर लाखों रुपये के गोलमाल की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की थी। इस पर जांच टीम गठित कर मामले की जांच करवाई गई। इसमें गांव में 17500 रुपये की धनराशि का भुगतान मेंटनेंस के नाम पर खर्च दिखाया गया। जांच में बिल में खरीददार के साथ जीएसटी नंबर व तिथि नहीं मिली। इसी तरह पशु शेड निर्माण का भुगतान किया गया है जो कि धरातल पर हुआ ही नहीं, फर्जी कार्य दिखाकर भुगतान निकाल लिया। दाताराम के खेत की मेंड़बंदी कार्य के लिए 99,540 रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि मौके पर मेड़बंदी नहीं पाई गई। नाली निर्माण के नाम पर 105622 रुपये निकाल लिए गए जबकि कोई नाली निर्माण नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने पर इसकी रिपोर्ट डीएम को दी गई। डीएम ने गड़बड़ी पर ग्राम प्रधान इंद्रपाल सिंह, वर्तमान सचिव अर्चना यादव, तत्कालीन सचिव अनुष्का दुबे, तकनीकी सहायक बृजेंद्र कुमार, कन्सल्टिंग इंजीनियर देवेंद्र यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें उन्हें सात दिन में मय साक्ष्य के साथ अपना पक्ष रखने को कहा गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उनके खिलाफ धन रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। इसमें ग्रम प्रधान से इंद्रपाल से 2,93,146 रुपये, वर्तमान सचिव अर्चना यादव 1,75,902 रुपये, तत्कालीन सचिव अनुष्का दुबे से 1,17,243.50 रुपये, तकनीकी सहायक बृजेन्द्र कुमार 2,22,616.50 रुपये कन्सल्टिंग इंजीनियर देवेन्द्र यादव से 70,529 रुपये की वसूली होगी। डीपीआरओ बनवारी लाल सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर यह जांच करवाई गई थी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर ग्राम प्रधान, दो सचिव समेत पांच से जवाब मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर रिकवरी की जाएगी।