{"_id":"618d758e5b970c234e46955d","slug":"five-lakh-cash-and-diamond-watch-stolen-from-woman-constable-s-house-thieves-opened-fire-on-son-akbarpur-news-knp663405154","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबल के घर से पांच लाख नकद व डायमंड घड़ी चोरी, बेटे पर चोरों ने झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांस्टेबल के घर से पांच लाख नकद व डायमंड घड़ी चोरी, बेटे पर चोरों ने झोंका फायर
विज्ञापन
झींझक। सम्राट अशोक नगर निवासी महिला कांस्टेबल के घर में घुसे चोरों ने पांच लाख रुपये व करीब डेढ़ लाख कीमत की एक डायमंड घड़ी चोरी कर ली। पुत्र ने पकड़ने का प्रयास किया तो चोर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।
सम्राट अशोक नगर निवासी महिला कांस्टेबल हीरा उर्फ किशोरी यादव की प्रयागराज में तैनाती है। वह बुधवार की रात को रीवा एक्सप्रेस से प्रयागराज जाने के लिए झींझक स्टेशन पुत्र शिवम के साथ गई थी। पुत्र उन्हें ट्रेन में बैठाकर वापस लौटा।
तभी घर में चोरों को घुसा देख उसने पकड़ने का प्रयास किया तो एक चोर ने फायर कर दिया। शिवम ने बताया कि चोर दो बैग ले गए हैं। एक बैग में प्लाट बैनामा कराने के लिए पांच लाख रुपये, करीब डेढ़ लाख रुपये की एक हीरा जड़ित घड़ी, स्मार्ट वाच व दूसरे बैग में दो सिम कार्ड व पांच हजार रुपये रखे हुए थे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच शुरू की है। चौकी प्रभारी झींझक एपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।