फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   five jyotirlingas special tour package

रेलवे कराएगा 9450 में 5 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, स्पेशल टूर पैकेज दो जून से

Sat, 11 May 2019 12:42 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 May 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
five jyotirlingas special tour package
फाइल फोटो
आईआरसीटीसी की तरफ से दो जून से 11 जून तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसमें बुकिंग कराकर यात्री पांच ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकते हैं। दर्शन करने के साथ ही रहने, खाने की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी कराएगा।
विज्ञापन


लखनऊ के गोमती नगर में आईआरसीटीसी के दफ्तर के साथ ही वेबसाइट irctc.co.in पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। प्रति यात्री इसका पैकेज 9450 रुपये है। नौ रात और 10 दिन की यात्रा के लिए कानपुर में भी इस ट्रेन में बैठने की सुविधा है।
विज्ञापन

गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, इटावा, ग्वालियर, झांसी से भी यात्री बैठ सकते हैं। ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, भीमाशंकर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।

इसके अलावा नासिक में शिरडी (सांई बाबा मंदिर) के दर्शन और वडोदरा में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का भी भ्रमण कराया जाएगा। कानपुर के लोग मोबाइल नंबर  9794844559 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed