फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five govansh died in two days in auraiya

औरैया: दो दिन में पांच गोवंशों ने तोड़ा दम, तीन बीमार, ठंड में चारा पानी छोड़ा

Sat, 26 Dec 2020 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Five govansh died in two days in auraiya
सांकेतिक तस्वीर
औरैया जिले में सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैतापुर के गांव मिर्जापुर बैरमशाह स्थित स्थायी गोशाला में शुक्रवार रात कड़ाके की ठंड में दो और गोवंशों की मौत हो गई। गुरुवार रात भी तीन गोवंशों की मौत हो गई थी। तीन मवेशी ठंड लगने से बीमार पड़े हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी ने बताया कि तीनों ने चारा, पानी छोड़ दिया है। मिर्जापुर बैरमपुर गोशाला अव्यवस्था की शिकार है। भरसेन, भड़ारीपुर, जैतापुर, पातेपुर व कानपुर देहात के किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए अन्ना गोवंशों को गोशाला में छोड़ जाते हैं।
विज्ञापन


मौजूदा समय में गोशाला में अन्ना गोवंशों की संख्या करीब 250 है। इतने गोवंशों के लिए चारे-पानी का इंतजाम करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। इन गोवंशों के लिए सर्दी से बचाव का कोई इंतजाम नहीं है। ठंड से बचाने के नाम पर चारा खाने वाले स्थान पर प्लास्टिक का इंतजाम किया गया है। सूखा चारा खाने से मवेशी कमजोर हो रहे हैं। गुरुवार रात तीन और शुक्रवार रात एक गाय व बछड़े की ठंड से मौत होने से जिम्मेदारों में भी हड़कंप मच गया है। यहां 28 दिन में 35 गोवंशों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 सांड़ भी बने मुसीबत
मिर्जापुर बैरमपुर गोशाला में 250 गोवंशों में करीब 80 सांड़ हैं, जो किसी भी समय हिंसक हो जाते हैं। इसके कारण गोवंश चुटहिल हो रहे हैं। गायों की मौत का एक बड़ा कारण ये भी है। 

हरा चारा व दाना न मिलने से कमजोर हो रहे गोवंश 
गोशाला में हरा चारा व दाने की व्यवस्था न होने से गोवंश कमजोर हो रहे हैं। जिससे उनकी प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। बजट के नाम पर अभी तक इस गोशाला को मात्र 2600 रुपये आवंटित हुए हैं। 

गोशाला में सांड़ों को अलग रखने के लिए बजट की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए बीडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए भी कहा गया है। - अशोक बाबू मिश्रा, सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed