फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five electrical workers scorched while cooking in jalaun

जालौन: खाना बनाते समय चूल्हे में पेट्रोल डालते ही भड़की आग, पांच विद्युत कर्मचारी झुलसे

Tue, 24 Mar 2020 01:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Mar 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Five electrical workers scorched while cooking in jalaun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
जालौन जिले के माधौगढ़ में पांच विद्युत कर्मियों के आग में झुलसने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शराब के नशे में धुत टाटा विभाग के विद्युत कर्मचारी व गांव के युवकों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इसके बाद मारपीट भी हुई। ग्रामीणों के आ जाने पर मामला रफा दफा कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद टाटा विभाग के कर्मचारी खाना बनाने लगे। शरारती युवक ने चूल्हे में पेट्रोल डाल दिया। जिससे आग ने विकराल रूप धारण लिया। खाना बना रहे पांच युवक बुरी तरह से झुलस गए। ग्रामीणों ने युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुरा में पं. दीनदयाल विद्युत परियोजना के तहत हर घर बिजली को लेकर टाटा प्रोजक्ट द्वारा विद्युत लाइन डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात टाटा प्रोजक्ट के कर्मचारी टिकू (32) पुत्र रघुवीर, प्रिंस (30) पुत्र पप्पू, कपिल (30) पुत्र मोतीलाल, अमित (20) पुत्र सुरेन्द्, अशूं (19) पुत्र पुनू सभी निवासी काशी खेड़ा थाना कोतवाली ने गांव के अज्ञात युवकों के साथ शराब थी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed