{"_id":"5915f8814f1c1bb7378543ed","slug":"five-dead-bodies-found-at-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंधी से खुला ‘बंद दरवाजा’, चारों ओर अजीब सी बदबू और सड़ती लाशों का मंजर देख पड़ोसी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से खुला ‘बंद दरवाजा’, चारों ओर अजीब सी बदबू और सड़ती लाशों का मंजर देख पड़ोसी हैरान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 13 May 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, घर के बाहर मौजूद भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवा से अचानक एक मकान का दरवाजा खुल गया। दरवाजा खुलते ही अजीब सी दुर्गंध चारों फोर फैल गई। मुंह पर कपड़ा रखकर घर के अंदर घुसे पड़ोसियों की आंखें अंदर का मंजर देख फटी सी रह गईं। चारों ओर लाशें ही लाशें पड़ी थीं। आनन-फानन पुलिस को फोन करके बुलाया गया। एक ही घर में 5 लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है।
मूलरूप से थाना सिसोलर के पासुन गांव निवासी चंद्रपाल चंदेल उर्फ फट्टी सिंह (75) करीब 25 साल से हमीरपुर मौदहा कस्बे के पूर्वी तरौस मोहल्ले में गुड़ाही बाजार में मकान बनाकर रह रहे थे। उनके पुत्र नहीं थे। वह विकलांग पत्नी दाई (73) व उसकी पुत्री रानी (40) नातिन रामलली (20) व रामलली की छह माह की पुत्री के साथ यहां रह रहे थे। पुत्र नहीं होने की वजह से चंद्रपाल गांव की जमीन बेच कर मिले रुपयों से परिवार का गुजारा कर रहे थे। बताया जाता है कि वह शराब पीने का आदी थे।

कहीं और लाशें तो नहीं
मुंह बांधकर कमरे के बाहर खड़े पड़ोसी
शुक्रवार देर शाम आंधी आने से चंद्रपाल के तिमंजले मकान का दरवाजा खुल गया और बाहर बदबू आई। इस पर लोगों को शक हुआ। सामने के कमरे में शव दिखने पर पुलिस को सूचना दी। कोतवाल अनिल कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अंदर के कमरे में एक शव मिला।
इसके बाद ऊपरी मंजिल में तीन शव पड़े मिले, जबकि पीछे के कमरे में छह माह की बच्ची का शव मिला। इस संबंध में कोतवाल का कहना है कि पुलिस अभी शव निकालने में जुटी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति कुछ स्पष्ट होगी।