फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five crores cheated from Army Headquarters by putting forged inspection notes in kanpur, Railbazar Police did not file report

Fraud from Army: जाली निरीक्षण नोट लगाकर सेना मुख्यालय से ठगे पांच करोड़, रेलबाजार पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

Fri, 01 Jul 2022 09:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Jul 2022 09:56 AM IST
सार

सेना मुख्यालय से पांच करोड़ से अधिक की ठगी के मामले में पांच माह बाद भी रेलबाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गुरुवार को सीओडी के लेफ्टिनेंट कर्नल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाया है।

विज्ञापन
Five crores cheated from Army Headquarters by putting forged inspection notes in kanpur, Railbazar Police did not file report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के रेल बाजार में जाली निरीक्षण के जरिये सेना मुख्यालय से पांच करोड़ से अधिक की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। थाने में सुनवाई न होने पर सीओडी के लेफ्टिनेंट कर्नल ने कोर्ट में प्रर्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सेना मुख्यालय नई दिल्ली ने 19 जून 2020 को माल रोड शिवाय टॉवर स्थित कंपनी एनसीएफडी को 50 हजार रेन कोट बनाने का आर्डर दिया था। 

विज्ञापन

कंपनी को रेन कोट बनाकर इसकी आपूर्ति केंद्रीय आयुध भंडार (सीओडी) कानपुर को करनी थी। आरोप है कि कंपनी ने रेन कोट आपूर्ति संबंधी रिसिप्ट वाउचर्स पर सीओडी के उपभंडार कमांडर के जाली हस्ताक्षर बना लिए। जाली इंस्पेक्शन नोट पर भी उनके हस्ताक्षर बनाए गए। छह इंस्पेक्शन नोट के आधार पर कंपनी संचालक मयंक और मुदित श्रीवास्तव ने प्रिंसिपल कंट्रोल डिफेंस एकाउंट दिल्ली से 5 करोड 28 लाख 43 हजार 95 रुपये का भुगतान भी ले लिया। 

विज्ञापन

रेल बाजार पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा
सेना मुख्यालय को इसकी जानकारी प्राप्त हुई तो सीओडी कानपुर को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। इस पर रेलबाजार पुलिस को 21 जनवरी 2022 को मुकदमा दर्ज करने का प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था, जिसके बाद गुरुवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed