फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five Congress leader of Kanpur in the State Congress Committee

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पांच कनपुरिया, पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं और युवा चेहरे को दी जिम्मेदारी

Wed, 09 Oct 2019 12:46 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Oct 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
Five Congress leader of Kanpur in the State Congress Committee
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी में कानपुर के तीन पूर्व सांसद, एक पूर्व विधायक और एक युवा नेता को जगह मिली है। इनमें पूर्व राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला, पूर्व सांसद राकेश सचान व राजाराम पाल और किदवईनगर से पूर्व विधायक अजय कपूर शामिल हैं। इनके अलावा एनएसयूआई के मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष कनिष्क पांडेय को भी सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


गांधी परिवार के करीबी, ब्राह्मणों पर भी नजर
गांधी परिवार के करीबी पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला दर्शनपुरवा के हैं। उन्हें बीते लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चुनने का भी जिम्मा सौंपा गया था। शहर की सियासत को बखूबी समझने वाले शुक्ला को प्रदेश कमेटी में रणनीति व योजना समिति (स्ट्रेटजी एंड प्लानिंग कमेटी) का सदस्य बनाया गया है। उनके जरिये ब्राह्मणों को भी साधने की कोशिश है।
विज्ञापन

राजाराम के जरिये ओबीसी वोटबैंक पर निशाना
अकबरपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके राजाराम पाल को भी रणनीति व योजना समिति में जगह मिली है। उनके जरिये पार्टी ने पिछड़े वर्ग के वोट बैंक को साधने की कवायद की है। पिछले कई चुनाव से अकबरपुर सीट से चुनाव लड़ रहे पाल बर्रा क्षेत्र के हैं। उनके मनोनयन से पार्टी को शहर और ग्रामीण दोनो क्षेत्रों में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

सचान के पीछे कई सीटों पर निर्णायक कुर्मी वोटबैंक
किदवई नगर निवासी पूर्व सांसद राकेश सचान पार्टी के टिकट पर इस साल फतेहपुर से लोकसभा चुनाव लड़े थे। उनको प्रदेश कमेटी में महासचिव बनाया गया है। उनके जरिये पार्टी ने आसपास की कोई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाने वाले कुर्मी वोटबैंक को साधने की रणनीति बनाई है। इसे ध्यान में रखते हुए ही उनका कद बढ़ाया गया है। उन्हें फतेहपुर कोटे से कमेटी में लिया गया है।

प्रियंका की सलाहकार समिति में अजय कपूर
पार्टी में मजबूत पकड़ रखने वाले पूर्व विधायक अजय कपूर को पार्टी महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की सलाहकार व संयोजन समिति का सदस्य बनाकर उनकी अहमियत बढ़ाई गई है। पार्टी में राष्ट्रीय सचिव कपूर बिहार के प्रभारी भी हैं। हाल में उनके भाजपा में शामिल होने के कयास भी खूब चर्चा में रहे। इस बीच पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी देकर सारे कयासों को विराम लगाया और उनमें भरोसा और मजबूत किया है।

शहर के युवा को सचिव की जिम्मेदारी
एनएसयूआई के मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष कनिष्क पांडेय को युवा चेहरे के तौर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में शामिल किया गया है। पार्टी ने उन्हें सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। श्यामनगर निवासी कनिष्क राष्ट्रीय महासचिव रोहित चौधरी के करीबी हैं। उन्हें इसका भी फायदा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed