फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fitness certificates of 52 school vehicles and permits of 92 have expired.

Kanpur News: 52 स्कूली वाहनों की फिटनेस और 92 के परमिट खत्म

Mon, 21 Sep 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fitness certificates of 52 school vehicles and permits of 92 have expired.
कन्नौज। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग द्वारा मिशन सेफ फ्यूचर अभियान चलाया जा रहा है। मिशन सेफ फ्यूचर 19 सितंबर तक चलाया गया। स्कूली वाहन संबंधी जरूरी जानकारी के लिए सभी वाहन स्वामियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


अभियान के तहत पहले चरण में एक से सात जुलाई तक स्कूल प्रबंधकों को नोटिस देकर फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण पूरा करने का मौका दिया गया। दूसरे चरण में आठ से 15 जुलाई तक पुलिस, यातायात और शिक्षा विभाग के साथ सघन चेकिंग की गई। बिना फिटनेस व परमिट वाले वाहनों का चालान और सीज किया गया। जिले के परिवहन कार्यालय में लगभग 671 स्कूली वाहन दर्ज हैं। इसमें 52 की फिटनेस और 92 वाहनों के परमिट खत्म पाए गए।
विज्ञापन

प्रत्येक स्कूली बस, वैन में चालक के साथ एक अटेंडेंट होना जरूरी है। अगर वाहन में छात्राएं हैं तो महिला अटेंडेंट अनिवार्य है। वाहन में एक शिक्षक का होना भी अनिवार्य है। सभी चालकों का शत प्रतिशत पुलिस वेरिफिकेशन भी अनिवार्य कर दिया गया है। हर स्कूल में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति बनाकर हर साल जुलाई, अक्तूबर, जनवरी और अप्रैल में बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम न मानने पर वाहन सीज करने, स्कूल के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के अनुसार मान्यता रद्द करने की संस्तुति तक की कार्रवाई का प्रावधान है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी इज्या तिवारी का कहना है कि स्कूली वाहन संचालकों को चालकों के शत प्रतिशत पुलिस वेरिफिकेशन, अटेंडेंट की विस्तृत जानकारी व फिटनेस, परमिट के लिए शेष वाहनों संबंधी सूचना के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed