फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   First positive case of corona virus found in Kanpur

अमेरिका से लौटा व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव, कानपुर का पहला केस, चार परिजन संदिग्ध

Mon, 23 Mar 2020 07:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 23 Mar 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
First positive case of corona virus found in Kanpur
कोरोना संक्रमित बुजुर्ग के मिलने के बाद एनआरआई सिटी में घरों से बाहर निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर शहर में कोरोना का पहला केस मिला है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की माइक्रोबायोलॉजी लैब ने कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि कर दी है। एनआरआई सिटी का रहने वाला व्यक्ति दो-तीन दिन पहले अमेरिका  से लौटा है। संदिग्ध पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा था।
विज्ञापन


संक्रमित व्यक्ति के चार परिजनों की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा तीन अन्य संदिग्ध रोगियों  को जीएसवीएम मेडिकल कालेज के संक्रामक रोग अस्पताल में आइसोलेशन में भर्ती किया गया। एक व्यक्ति का सैंपल लिया गया है। सोमवार को केजीएमयू से कोरोना पॉजीटिव रोगी की रिपोर्ट जारी की गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर रोगी को एंबुलेंस से आईडीएच अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही उसके चार परिजनों को भी आईडीएच लाया गया है। उसके संपर्क में आए व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अन्य लोगों से आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। तीन अन्य रोगियों को भी आईडीएच में आइसोलेशन में भर्ती किया गया है। टीम ने एक रोगी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। स्वास्थ्य विभाग की डेली बुलेटिन में संक्रमित रोगी और संदिग्ध रोगियों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed