फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   First deadline passed, 52 percent roads could become pothole free

Kanpur News: पहली समय सीमा बीती, 52 फीसदी सड़कें हो सकीं गड्ढामुक्त

Mon, 14 Oct 2024 04:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 14 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
First deadline passed, 52 percent roads could become pothole free
कानपुर देहात। जिले में करीब 300 किमी लंबाई में सड़कें उखड़ गई थीं। पैच वर्क के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये मिले हैं। पहली समय सीमा 10 अक्तूबर तय थी। इसमें केवल 52 फीसदी काम ही पूरा हो सका है। हालांकि अफसर अब तेजी से मरम्मत कराने और जल्द ही सभी सड़कों के सुधार की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


बारिश में उखड़ी करीब 50 से अधिक सड़कों को गड्ढामुक्त अभियान के लिए चिह्नित किया गया। शासन से ढाई करोड़ रुपये मिला है। पहले चरण में धार्मिक स्थलों को जाने वाली सड़कों की मरम्मत के लिए 10 अक्तूबर तक की समय सीमा तय थी। इसके बाद भी काम देरी से शुरू कराया गया। यही वजह रही कि करीब 50 फीसदी यानी 26 सड़कों की ही मरम्मत कराई जा सकी है। वहीं कई सड़कों पर काम नहीं हो सका। हालांकि लोक निर्माण विभाग के अफसरों का कहना है कि महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर रूरा मार्ग, अकबरपुर में ब्लॉक मार्ग, देवद्वार मार्ग व कलक्ट्रेट मार्ग समेत रसूलाबाद व झींझक के कई मार्गाें की मरम्मत करा दी गई है। वहीं अन्य सड़कों को गड्ढामुक्त करने की समय सीमा 30 अक्तूबर तक है। इसको लेकर उखड़ी अन्य सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम तेजी से कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड- 1 के सहायक अभियंता साहिबे आलम ने बताया कि धार्मिक आयोजन से जुड़ी 26 सड़कों को दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................

औद्योगिक क्षेत्र की एक सड़क गड्ढामुक्त अब 20 में काम बाकी
कानपुर देहात। रनियां और जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियों के माल वाहन वाहनों के ओवर लोड भार लेकर आवागमन से 21 सड़कें उखड़ गई थी। नबीपुर गजनेर मार्ग की उखड़ी सड़क को दुरुस्त करने के लिए उद्यमी मांग कर रहे थे। इसपर लोक निर्माण की ओर से गड्ढे भरवाकर पैचवर्क कराया गया है। हालांकि अन्य उखड़ी बीस सड़कों को कब दुरुस्त कराया जाएगा, इसकी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता साहिबे आलम ने बताया कि ओवर लोडेड भारी वाहनों की वजह से औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए बजट नहीं मिला है।

...................
वर्जन
धार्मिक आयोजन स्थलों से जुड़ी सड़कों को 10 अक्तूबर तक ठीक कराने का लक्ष्य था। इसको लेकर प्रमुख काम करा लिए गए हैं। कुछ जगहों पर काम एक दो दिन में पूरा हो जाएगा। 30 अक्तूबर तक अन्य उखड़ी सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने पर जोर रहेगा। -देवेंद्र कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग

.............

इन मार्गाें का दुरुस्त होना बाकी
डेरापुर क्षेत्र में उखड़े चिलौली सिठमरा मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी हे। जगदीशपुर से इंजुआरामपुर मार्ग पर भी गड्ढों की भरमार है। गौरियापुर से सरगांव बुजुर्ग मार्ग गड्ढों में तब्दील है। सिकंदरा से राजपुर जाने वाला स्टेट हाइवे पर सिकंदरा कस्बे के पटेल चौक से 500 मीटर आगे तक उखड़ी सड़क भी दुरुस्त नहीं हो सकी है। इसके अलावा पुखरायां, भोगनीपुर, रनियां, मैथा क्षेत्र की कई सड़कें अभी गड्ढायुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed