{"_id":"5b23558d4f1c1b13358b6cc2","slug":"firings-during-rasleela-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासलीला के दौरान कुख्यात अपराधी का नाम बोलने पर बवाल, फायरिंग में महिला की मौत छह से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासलीला के दौरान कुख्यात अपराधी का नाम बोलने पर बवाल, फायरिंग में महिला की मौत छह से ज्यादा घायल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा में रासलीला के दौरान जेल में बंद कुख्यात अपराधी का नाम बोलने पर जमकर बवाल हुआ। जसवंतनगर में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर फायरिंग हुई जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह से ज्यादा लोग घायल हैं।
बीती रात वर्चस्व को लेकर इटावा जसवंत नगर के परसौआ गांव में दो पक्षों में फायरिंग हो गई।गोली लगने से एक महिला सुशीला देवी पत्नी रामशंकर कठेरिया की मौत हो गई जबकि मथुरा से आये कथा वाचक रासबिहारी समेत गांव के पिंकी यादव, रेखा देवी, सपना, विमलेश, अनिल, उमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। रासलीला के दौरान कुख्यात अपराधी नीलेश यादव का नाम बोलने को लेकर विवाद हुआ था। नीलेश यादव जेल में बंद है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।