फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   firing on ex block chairman of Billhaur

बिल्हौर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

Tue, 25 Jun 2019 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
firing on ex block chairman of Billhaur
बिल्हौर (कानपुर)। कस्बे के मुरादनगर स्थित ट्रैक्टर एजेंसी में बिल्हौर के पूर्व ब्लाक प्रमुख को निशाना बनाकर दो बाइक सवारों ने .32 बोर के पिस्टल से चार राउंड फायर झोंक दिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिस्टल की गोलियों से बाल-बाल बच गए, लेकिन ट्रैक्टर एजेंसी के कर्मियों, ग्राहकों और आसपास के दुकानदारों सहित जीटी रोड से गुजर रहे राहगीरों में भगदड़ मच गई। गोली चलाने वाले बदमाश पंडित शापिंग माल वाली गली से बस्ती ईशन नदी की ओर भाग गए। पुलिस ने देर रात तक कई दुकानों से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर नगर और जनपदीय सीमाओं पर वाहनों की सघन तलाशी अभियान शुरू की है। वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए देरशाम करीब 9 बजे पूर्व ब्लॉक प्रमुख अपने समर्थकों संग कोतवाली बिल्हौर पहुंचे और अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

बसपा से वर्ष 2010-12 में बिल्हौर के ब्लॉक प्रमुख रहे सुबोध कटियार पुत्र मेघनाथ की कस्बे के जीटी रोड मुरादनगर में नामी कंपनी की ट्रैक्टर एजेंसी है। सुबोध कटियार अपने पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश कटियार और छह कर्मियों संग एजेंसी का संचालन करते हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5:45 बजे वह अपनी ट्रैक्टर एजेंसी शोरूम के बाहर ग्राहकों को ट्रैक्टर के बारे में बता रहे थे। तभी एकाएक बीबीपुर की ओर से एक बाइक पर दो बाइक सवार आए और जीटी रोड के किनारे खड़े होकर पिस्टल से एकाएक उन पर फायर करने लगे। 10 से 15 फिट की दूरी से उन पर गोली चलाने वाले बदमाश का निशाना चूक जाने से .32 बोर पिस्टल की गोलियां ट्रैक्टर में जा घुसी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने कुल 4 राउंड फायर उन पर किया, लेकिन दो फायर हुए और दो गोली मिस हो गईं। एकाएक एजेंसी में गोली चलने से भगदड़ मच गई, वह और मौके पर मौजूद ग्राहक कर्मी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

वहीं, जीटी रोड किनारे चाट, अंडा, परचून आदि की दुकानों के लोग व राहगीर दशहत में भाग खड़े हुए। सुरक्षित स्थान पर अंदर पहुंचते ही उन्होंने मामले की सूचना पहले यूपी 100 नंबर पुलिस कंट्रोल रूम को दी, लेकिन काल रिसीव न होने पर उन्होंने कस्बा इंचार्ज प्रमोद कुमार और इंसपेक्टर को मामले की जानकारी मोबाइल पर दी। सूचना के 5 मिनट बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। घटना के फौरन तेज बारिश से बाइक सवार बदमाशों को भागने का मौका मिल गया। पुलिस जांच में बाइक सवार बदमाश पंडित शापिंग माल वाली गली से कसौड़ा, सिंह वाहिनी होते हुए ईशन नदी की ओर भाग की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के कुछ पलों बाद ही कोतवाली पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई थी, पूरे कस्बे में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, कोतवाली की सभी सीमाओं पर वाहनों की तलाशी जारी है, 24 घंटे के अंदर गोली चलाने वाले बाइक सवार हिरासत में लेकर जेल भेजे जाएंगे। पुलिस ने घटना स्थल से दो जिंदा और दो .32 बोर के खोखा भी बरामद किए हैं।
-ज्ञान सिंह, इंस्पेक्टर, बिल्हौर
पूर्व ब्लाक प्रमुख और ट्रैक्टर एजेंसी संचालक सुबोध कटियार ने मुझे बताया कि बदमाशों ने उन पर गोली नहीं चलाई है, लेकिन यदि वह अब अपने बयान बदल रहे हैं और जानलेवा हमले की बात कर रहे हैं तो मैं तत्काल रिपोर्ट दर्ज करवाता हूं। बाइक सवार बदमाशों की धरपकड़ के लिए ककवन, शिवराजपुर, कन्नौज और बांगरमऊ उन्नाव पुलिस को एलर्ट किया गया है। सीमाओं पर सघन तलाशी शुरू की गई है। सोशल मीडिया पर बाइक सवार बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज वायरल करवाई गई है।

-देवेंद्र मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी, बिल्हौर
मेरी किसी से कोई रंजिश नहीं: सुबोध कटियार
बिल्हौर। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुबोध कटियार ने बताया कि वह बीते 20 वर्षों से ट्रैक्टर एजेंसी का भली प्रकार संचालन कर रहे हैं। उनका किसी से कोई दुश्मनी और रंजिश नहीं है और राजनीति में भी वह अब इतने सक्रिय नहीं है कि इस स्तर पर उन पर जानलेवा हमला हो। सुबोध कटियार ने बताया कि घटना के बाद वह बहुत घबरा गए हैं। जान-जोखिम में डालकर व्यापार कैसे करूंगा। घटना के बाद पत्नी, बच्चे, भाई और बुर्जुग मां सियादुलारी भी बहुत घबरा गई हैं। सुबोध कटियार ने बताया एसएसपी कानपुर नगर से सुरक्षा की मांग करते हुए हमलावरों के जल्द से जल्द धरपकड़ करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed