फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Firing in Bara Dargah at night, panic

बारा दरगाह में रात में हुई गोलीबारी, दहशत

Fri, 25 Feb 2022 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Firing in Bara Dargah at night, panic
कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे मलंग जियारत अली शाह। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बारा स्थित बड़ा तकिया दरगाह में बुधवार रात गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। हालांकि किसी के गोली नहीं लगी हैं। दीवारों में गोली लगने के निशान बने हैं। वहीं, दरगाह के मलंग की सूचना पर पहुंचे सीओ, इंस्पेक्टर, यूपी 112 पुलिस ने छानबीन की। पुलिस को दो खोखे मिले हैं। हमले में पीएफआई के हाथ होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

बारा दरगाह के मलंग जियारत अली शाह ने बताया कि एक संगठन के खिलाफ सूफी खानकाह एसोसिएशन की तरफ अभियान चलाया जा रहा है। ये संगठन समाज में कट्टरता फैलाता है। इससे माहौल खराब होता है। इस संगठन के लोगों की गतिविधियां समाज विरोधी रहती हैं। इस संगठन को प्रतिबंधित करने की मांग की जा रही है। इस अभियान में जियारत अली भी दिल्ली के जंतर मंतर में हुए धरने में शामिल हुए थे। साथ ही दो दिन पहले दरगाह में एक जागरूकता कार्यक्रम कराया था।
विज्ञापन

इसके चलते बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने दरगाह पहुंच कर कई राउंड फायरिंग करके दहशत फैला दी। दरगाह की दीवारों में गोलियां लगने के निशान बने हैं। मलंग ने रात में ही यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर विनोद कुमार पांडेय पुलिस बल लेकर रात में दरगाह पहुंचे। वहां छानबीन में पुलिस ने दो खोखे मिले हैं। सीओ ने बताया कि मलंग ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी है। दरगाह में जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed