{"_id":"61ad182cd01be33d0e29491a","slug":"firing-and-assault-by-entering-the-house-goods-taken-away-robbery-case-filed-against-15-akbarpur-news-knp667929317","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर की फायरिंग व मारपीट, उठा ले गए सामान, 15 के खिलाफ डकैती का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर की फायरिंग व मारपीट, उठा ले गए सामान, 15 के खिलाफ डकैती का केस दर्ज
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के कन्हैया नगर निवासी महिला ने 12 नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, डकैती व छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के अनुसार आरोपियों ने इस दौरान फायरिंग भी की।
कन्हैया नगर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि कुछ लोग उसके मकान में कब्जा करना चाहते हैं। शनिवार रात उसके मकान में निन्हौरा सिकंदरा के आनंद कटियार उर्फ अनिकेत, डूडीबरी डेरापुर के बच्चन खान, सलमान, पप्पू, गुड्डू, मुन्ना, सलमा, चांदनी, रिजवी, नगमा, नेहा, कशिश व इनके साथ तीन अन्य व्यक्ति घुस आए।
इस दौरान आरोपी अवैध असलहे भी लिए थे, जिससे उन्होंने फायरिंग की। इस पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। विरोध पर आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ की। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी घर से सीसीटीवी कैमरा, विद्युत मीटर, कंप्यूटर व कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर रखा सामान भी उठा ले गए।
विज्ञापन
कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर के अनुसार घर में घुसकर मारपीट, डकैती व छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।