{"_id":"6af3632780cf0a296905999f","slug":"firecrackers-worth-rs-2-crore-burnt-haze-prevails-due-to-poor-air-quality-kanpur-news-c-220-1-akb1002-151872-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो करोड़ का पटाखा जलाया, बिगड़ी हवा की सेहत से छाई धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो करोड़ का पटाखा जलाया, बिगड़ी हवा की सेहत से छाई धुंध
Wed, 11 Nov 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। दिवाली पर जनपद में कुल 227 अस्थायी और 27 स्थायी पटाखा दुकानों में करीब दो करोड़ का कारोबार हुआ। लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। इससे निकले धुआं से आबोहवा दूषित हो गई है। हालात ये हैं कि मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 145-166 के स्तर पर पहुंच गया। यह अस्वास्थ्यकर की श्रेणी में हैं।
जनपद में छह तहसील हैं। दिवाली पर अकबरपुर में 80, भोगनीपुर में 22, डेरापुर में 42, मैथा में 29, रसूलाबाद में 31 और सिकंदरा में 23 अस्थायी पटाखा दुकानें सजी। वहीं 27 स्थायी पटाखा दुकानों पर भी लोगों ने पसंद के पटाखे खरीदे। लोगों ने पटाखों की जमकर खरीदारी की। कारोबारियों ने करीब दो करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान जताया है। दिवाली के पहले करवाचौथ पर भी लोगों ने पटाखे जलाए थे। इधर, दिवाली पर तीन दिन खूब पटाखे चलाए गए। इसकी वजह से आबोहवा दूषित हो गई है।
मंगलवार को एक्यूआई का स्तर अस्वास्थ्यकर रहा। इससे बुजुर्गों व दमा रोगियों पर सांस लेने में परेशानी की शिकायत रही। हवा की सेहत बिगड़ने पर सुबह व शाम को धुंध छा रही है। इससे सुबह व शाम को बाहरी गतिविधियों से बचने की सलाह जानकारों ने दी है। पर्यावरण मित्र नवीन दीक्षित ने बताया कि प्रदूषण बढ़ने के कारण सुबह और शाम के समय आसमान में धुंध (स्मॉग) की घनी चादर छाई रह रही है। जिससे दृश्यता कम हो गई है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर निशांत पाठक ने संवेदनशील लोगों जैसे बुजुर्ग, बच्चे और दमा रोगियों को भी घर से बाहर निकलने पर मास्क उपयोग की सलाह दी गई है।