फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire in the rest room of blood bank due to short circuit

ब्लड बैंक के रेस्ट रूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Tue, 15 Jun 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fire in the rest room of blood bank due to short circuit
कानपुर देहात। ब्लड बैंक के रेस्ट रूम में सोमवार को शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के बोर्ड से आग की लपटेें निकलने लगीं। इससे वहां धुआं भर गया। इस दौरान रक्तदान कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि कक्ष में किसी के मौजूद न होने से बड़ा हादसा होते बच गया।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय अकबरपुर के ब्लड बैंक मेें सोमवार सुबह दस बजे से रक्तदान शिविर शुरू हुआ। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रक्तदान कक्ष के ठीक सामने बने रेस्ट रूम में लगे बिजली बोर्ड से आग की लपटें निकलने लगी और धुआं भर गया। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों व रक्तदान करने आए लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

लोगों ने ब्लड बैंक से बाहर भागकर अपने आप को सुरक्षित किया। मौजूद कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी पर सीएमओ डॉ. अरुण कुमार सिंह व सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं को आश्वस्त कर दोबारा रक्तदान शुरू कराया। साथ ही जले विद्युत बोर्ड की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान करीब बीस मिनट तक रक्तदान बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिफिल होने गया फायर सिलिंडर नहीं मिला वापस
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में आग बुझाने के सभी संसाधन होने के दावों की पोल फिर से खुल गई। ब्लड बैंक के रेस्ट रूम में शॉर्ट सर्किट से जलते बिजली बोर्ड से निकलती लपटों को बुझाने के लिए कर्मी अग्निशमन यंत्र ढूंढते रहे, लेकिन वहां फायर सिलिंडर सहित कोई भी उपकरण नहीं मिला।

काफी देर बाद सीएमएस कक्ष के पास लगे फायर सिलिंडर को कर्मी लेकर पहुंचे। ब्लड बैंक कर्मियों ने बताया कि वहां पर लगे फायर सिलिंडर को एक महीने पहले रिफलिंग के लिए कार्यालय मेें दिया गया था, लेकिन दोबारा सिलिंडर नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed