फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire in pulses oilseed godown

गल्ला आढ़ती के गोदाम में आग लगने से लाखों का दलहन-तिलहन जलकर राख हो गया

Fri, 03 May 2019 10:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
fire in pulses oilseed godown
गल्ला आढ़ती के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के मौदहा में स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में शुक्रवार की रात करीब 8 बजे शार्ट सर्किट से एक गल्ला आढ़ती के गोदाम में आग लग गई। जिससे दलहन व तिलहन जल गया। आग की लपटों को देख पड़ोसी व्यापारी के गोदाम का अनाज खाली करते एक अधेड़ गिरकर बेहोश हो गया। उसे सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के आधा घंटे देरी से आने पर गल्ला व्यापारी के परिजन उनपर बरस पड़े। करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। कस्बे के पूर्वी तरौस बाजार निवासी प्रकाश गुप्ता पुत्र नवल गुप्ता की मंडी समिति में आढ़त है। लंबे समय से गल्ले का व्यापार कर रहा है। व्यापारी ने बताया कि गोदाम में 250 क्विंटल तिल, 490 क्विंटल लाही, अलसी, मटर सहित करीब एक हजार क्विंटल अनाज रखा था।
विज्ञापन


 

fire in pulses oilseed godown
गल्ला आढ़ती के गोदाम में आग से जला गेहूं
शुक्रवार को करीब साढ़े सात बजे आढ़त बंद कर घर चला गया। इसके बाद रात करीब सवा आठ बजे उसके गोदाम में शार्ट सर्किट से आग भड़क गई। आग की सूचना मिलते ही वह व उसके परिवार के लोग दौड़कर आए। दमकल को सूचना दी। बताया कि फायर ब्रिगेड कार्यालय एक किमी दूर होने से आधा घंटे देरी से पहुंची।

उधर, आग की लपटें पड़ोसी दुकानदार के गोदाम में पहुंचने से पहले ही छविराम सहित अन्य बोरों को हटाने लगे। तभी लपटों की तपिश के बीच वह गिरकर बेहोश हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां हालत ठीक बताई जा रही है। आग की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ व्यापारी पहुंच गए। अग्निशमन के जवानों के छोटी मशीन को लेकर जाने से पानी खत्म होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed