{"_id":"606000f64f91b678a2245fdf","slug":"fire-in-icu-ward-of-cardiology-hospital-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कार्डियोलॉजी अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, मरीजों को खिड़की तोड़कर बेड समेत बाहर निकाला, दो बुजुर्गों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कार्डियोलॉजी अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, मरीजों को खिड़की तोड़कर बेड समेत बाहर निकाला, दो बुजुर्गों की मौत
Sun, 28 Mar 2021 09:37 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 28 Mar 2021 09:37 AM IST
सार
- ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर के शीशे तोड़ मरीज निकाले गए
- अग्निकांड के बाद दो बुजुर्गों ने तोड़ा दम
- सीएम योगी ने आग की दुर्घटना का संज्ञान लिया
विज्ञापन
कार्डियोलॉजी अस्पताल के आईसीयू में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में कार्डियोलॉजी अस्पताल के आईसीयू में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मरीजों को आनन-फानन में खिड़की तोड़कर बेड समेत बाहर निकाला गया।
जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। कार्डियोलॉजी के पूरे भवन में धुआं भर गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट का दावा है कि ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर के शीशे तोड़ सारे मरीज निकाल लिए गए हैं।
मंडलायुक्त ने 138 मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया है। वहीं आईसीयू में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। कुछ मरीजों को हैलट अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में जांच टीम गठित कर दी गई है। कानपुर के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र स्थित कार्डियोलॉजी बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां कानपुर देहात और आस-पास के इलाकों से बड़ी संख्या में दिल के मरीज ऑपरेशन और इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी ने आग की दुर्घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि घायलों का समुचित इलाज कराएं व घटना की जांच कर रिपोर्ट दें। साथ ही कहा कि सभी अस्पतालों में अग्निशमन सेवाओं की जांच हो