इटावा के जिला अस्पताल में लगी आग: कोविड केयर सेंटर में मची अफरा तफरी, जांच कमेटी गठित कर होगी जांच
इटावा जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अस्पताल के प्रबंधक का कहना है कि आग कैसे लगी इसकी जांच कराई जाएगी। इसके लिए जांच कमेटी गठित की जाएगी और इसमें जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिला अस्पताल परिसर में रविवार की दोपहर को कोविड केयर सेंटर की इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची अग्रिशमन कर्मियों ने काफी देर बाद आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्ट कोविड केयर सेंटर में दोपहर करीब पौने 12 बजे बाहर कक्ष में बैठे एलटी सुरेश वर्मा व डाटा एंट्री ऑपरेटर दुर्गेश पांडे कार्य कर रहे थे।
उसी दौरान स्टोर रूम से अचानक धुआं उठता देख अस्पताल के कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र के जरिए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन एकमात्र सिलिंडर होने से तत्काल आग पर काबू न पाया जा सका। हालांकि कर्मियों ने इमरजेंसी विभाग में लगे दूसरे सिलिंडर को भी दौड़कर लाए, लेकिन आग बढऩे की वजह से उस पर काबू नहीं पा जा सका।
हालांकि इस दौरान अग्रिशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्रिशमन विभाग के स्टेशन प्रभारी सनद कुमार ने मौके पर पहुंचकर फायर टेंडर लेकर पहुंचे लेकिन अंदर जाने के लिए एकमात्र द्वार होने की वजह से धुआं तेजी से बाहर आ रहा था। ऐसी स्थिति में अग्रि शमन कर्मियों कों आग पर काबू पाने के लिए स्टोर रूम की खिड़की को पीछे से तोडऩा पड़ा। करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन इस दौरान वहां रखे कागजात भी जलकर राख हो गए।
निरीक्षण में फायर सिस्टम मिला था खराब
अग्रिशमन विभाग के स्टेशन प्रभारी सनद कुमार ने बताया जिस बिल्डिंग में पोस्ट कोविड केयर सेंटर संचालित है, वहां करीब डेढ़ महीने पूर्व फायर सिस्टमों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान फायर सिस्टम खराब मिले थे, जिन्हें ठीक कराने के लिए अस्पताल प्रबंधक को बताया था।
जांच कमेटी गठित की जाएगी
जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. निखिल कुमार का कहना है आग कैसे लगी इसकी जांच कराई जाएगी। इसके लिए जांच कमेटी गठित की जाएगी और इसमें जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। आग किन कारणों की वजह से लगी। इसका पता जांच के बाद पता चलेगा।