फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire from gas cylinder leak, scorched 15

उन्नाव: गैस सिलिंडर में रिसाव से लगी आग, आठ बच्चों समते 15 झुलसे

Sat, 12 Dec 2020 10:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Dec 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Fire from gas cylinder leak, scorched 15
सांकेतिक तस्वीर
उन्नाव जिले के सलेमपुर (करोवन) गांव में शनिवार सुबह चाय बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लग गई। आग से कमरे में मौजूद आठ बच्चों समेत 15 लोग झुलस गए। दमकल के पहुंचने से पहले झुलसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


सभी को बचाने की कोशिश में गृहस्वामी और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है। अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मनोज पुत्र नन्हेलाल की छह दिसंबर को शादी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पत्नी की चौथी विदा होनी थी। इस पर उसके रिश्तेदार घर पर ही रुके थे। चौथी विदाई के बाद रात में खाना पकाने के बाद महिलाएं गैस सिलिंडर का रेग्युलेटर बंद करना भूल गईं। शनिवार सुबह सात बजे चाय बनाने के लिए गैस जलाते ही पूरे कमरे में आग फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजई-गद्दों के साथ आग छप्पर तक पहुंच गई। बच्चों व महिलाओं की चीख-पुकार सुन उन्हें बचाने की कोशिश शुरू करते हुए ग्रामीणों ने दमकल को घटना की जानकारी देकर निजी संसाधनों से आग बुझाना शुरू कर दिया गया। इस बीच आठ बच्चों समेत 15 लोग झुलस गए।
 

दमकल के पहुंचने से पहले कमरे में फंसे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गृहस्वामी मनोज व रेखा की हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से गृहस्थी और दहेज का सामान भी जल गया। घायलों में एक ही परिवार के दंपति व उसके तीन बच्चे शामिल हैं। 

अस्पताल में अफरातफरी, डीएम व एसपी पहुंचे 
आग से झुलसे 15 लोगों में कुछ को एंबुलेंस तो कुछ को निजी साधनों से जिला अस्पताल ले जाया गया। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में झुलसे लोगों के अस्पताल पहुंचने पर अफरातफरी मच गई। एक वार्ड को खाली करा झुलसे लोगों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। डीएम रवींद्र कुमार व एसपी आनंद कुलकर्णी ने जिला अस्पताल पहुंचकर झुलसे लोगों का हाल जाना और समुचित इलाज की व्यवस्था कराने का परिजनों को आश्वासन दिया। 

गृहस्थी के साथ जला दहेज का सामान 
सात दिसंबर को मनोज दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था। आग लगने वाले कमरे में दहेज का काफी सामान रखा था। शेष अन्य कमरों में भी रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया। अलमारी, सोफा, बेड समेत अन्य गृहस्थी का तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

 

घर में रखे पांच सिलिंडर फटने से बचे  
शादी के कारण मनोज के घर में पांच सिलिंडर रखे थे। आग भड़कने के बाद अन्य गैस सिलिंडर को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इससे आग उन तक नहीं पहुंच पाई और बड़ी घटना होने से बच गई। 

सदर विधायक ने घायलों का जाना हाल
आग से 15 लोगों के झुलसने की जानकारी पर सदर विधायक पंकज गुप्ता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और परिवार के लोगों को समुचित इलाज मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने डॉक्टरों से भी किसी तरह की लापरवाही न बरते जाने की बात कही। 

आग से यह लोग झुलसे 
गृहस्वामी मनोज (20), अचलगंज के हड़हा गांव निवासी सुरेंद्र (28), उसकी पत्नी रेखा (25), गंगाघाट कोतवाली के बेहटा गांव निवासी अंगनू (35), उसकी पत्नी आशा (34), बेटा शिवा (8), शुभम (7), बेटी शुभी (6), सलमेपुर निवासी करन (6) पुत्र प्रमोद, हुसैनगर निवासी धमेंद्र की बेटी सौम्या (3), सुनैना (2), पल्लवी (5), सरला (32), अचलगंज के हड़हा गांव निवासी सुरेंद्र की पुत्री कल्पना (9), रजईखेड़ा गांव निवासी सुरेश (45) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed