{"_id":"5c7d5f95bdec2214323f236c","slug":"fire-from-a-short-circuit-in-bus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चलती बस से उठने लगीं आग की लपटें देख मच गया कोहराम, चालक की समझदारी से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस से उठने लगीं आग की लपटें देख मच गया कोहराम, चालक की समझदारी से टला बड़ा हादसा
Tue, 05 Mar 2019 06:22 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Mar 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बस में शार्टसर्किट से लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया से कानपुर जा रही रोडवेज बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। तेज धुएं के बाद आग की लपटें देख सहमे यात्री शोर मचाने लगे। शोर सुनकर सड़क किनारे लगी दुकानों के दुकानदार बाहर निकल आए। जलती बस देख आसपास भी अफरा तफरी मच गई।
बस में लपटें उठने पर चालक प्रदीप ने बस का ब्रेक लगाया लेकिन आग में प्रेशर पाइप जलने से ब्रेक फेल हो चुका था। चालक ने ब्रेक फेल होने का अहसास यात्रियों और परिचालक को नहीं होने दिया। आग लगने के बाद करीब 600 मीटर तक जलती बस दौड़ती रही। चालक ने समझदारी से काम लिया और किसी तरह बस को कुंभी गांव के पास सेंगुर नदी पुल पर रोकने में कामयाब हो गया।

बस रुकते ही यात्रियों में मच गई भगदड़
बस रुकते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई। बस के आसपास भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एहतियातन बस के आसपास लगी भीड़ को दूर हटाया। यात्रियों को भी बस से दूर बैठाया गया।
इसी बीच दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। करीब आधे घंटे में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद चालक व परिचालक ने यात्रियों को दूसरी बस व अन्य वाहनों से आगे के लिए रवाना कर दिया।
चालक ने बताया कि हादसा शार्ट सर्किट के कारण हुआ है। फायर अधिकारी विश्व स्वरूप बनर्जी का कहना था कि बस में आग लगने पर तुरंत सूचना देकर दमकल गाड़ी को मौके पर भेज दिया गया था।