{"_id":"5e11d70a8ebc3e87d171e0aa","slug":"fire-caught-in-generator-coach-of-vaishali-express-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: वैशाली एक्सप्रेस के जनरेटर कोच में लगी आग, धुआं देखकर रेलवे कर्मचारियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: वैशाली एक्सप्रेस के जनरेटर कोच में लगी आग, धुआं देखकर रेलवे कर्मचारियों में मचा हड़कंप
Sun, 05 Jan 2020 06:09 PM IST
शिखा पांडेय
संवाद न्यूज एक्सप्रेस, इटावा
संवाद न्यूज एक्सप्रेस, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Jan 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही वैशाली एक्सप्रेस के जनरेटर कोच में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इससे निकलता धुआं देखकर ट्र्रेन के गार्ड ने टूंडला कंट्रोलर को इसकी जानकारी दी। इटावा स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर अग्निशमन यंत्र से आग बुझाई गई। करीब 29 मिनट बाद ट्रेन कानपुर के लिए रवाना की गई।
स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि मामूली आग लगी थी जिसे मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद तकनीकी टीम व गार्ड ने ट्रेन की जांच की। इसके बाद ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया।

Trending Videos
इससे पहले वैशाली एक्सप्रेस सुबह करीब 5 बजकर 8 मिनट पर जैसे ही इटावा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तो ट्रेन के गार्ड ने जनरेटर कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना दी थी। टूंडला कंट्रोलर को भी इससे अवगत कराया गया।
सूचना मिलते ही आनन-फानन में कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया। इसके बाद 5 बजकर 37 मिनट पर ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया।
सूचना मिलते ही आनन-फानन में कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया। इसके बाद 5 बजकर 37 मिनट पर ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया।