फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire broke out in two shops in Auraiya, goods worth nine lakhs burnt down, firefighters found control in two hours

Auraiya: अज्ञात कारणों से दो दुकानों में लगी आग, नौ लाख का सामान जलकर खाक

Fri, 15 Jul 2022 09:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Jul 2022 09:57 AM IST
सार

दर बाजार होमगंज में दो दुकानों पर अचानक आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटनास्थल पर मौजूद होमगार्डों ने फायर ब्रिगेड को देर से सूचना दी। इससे व्यापारियों में आक्रोश है और उन्होंने एसपी से ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Fire broke out in two shops in Auraiya, goods worth nine lakhs burnt down, firefighters found control in two hours
दुकानों में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में दो दुकानों में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सदर बाजार होमगंज में अज्ञात कारणों से दो दुकानों में देर रात आग लगने से लगभग नौ लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग से बाबाजी चश्मा दुकान के संचालक राहुल का छह लाख का सामान जल गया। वहीं, कल्लू दूध भंडार के मालिक अरुण कुमार की दुकान का लगभग तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों द्वारा आग लगने की स्थिति में कोतवाली और फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं दी गई। इससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने एसपी से ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed