फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fire broke out in the married house due to unknown reasons, household and dowry items burnt to ashes, six peop

Banda Fire: अज्ञात कारणों से शादी वाले घर में लगी आग, गृहस्थी और दहेज का सामान जलकर राख, छह लोग झुलसे

Sun, 21 May 2023 04:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 May 2023 04:02 PM IST
सार

Banda News: अतर्रा थाना क्षेत्र के हड़हा कबौली गांव में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें गृहस्थी और दहेज का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
Fire broke out in the married house due to unknown reasons, household and dowry items burnt to ashes, six peop
banda fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से शादी वाले घर में आग लग गई। इसमें गृहस्थी के सामान सहित शादी के लिए एकत्रित दहेज, गहने और नकदी जलकर राख हो गए। साथ ही, आग बुझाने में छह लोग झुलस गए। आग ने एक के बाद एक आठ घरों की गृहस्थी खाक कर दी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार यानी 21 मई को ही बरात आनी है। वर पक्ष के मुखिया ने वधू को अपनाने के लिए बरात लेकर आने की बात कही है। ब्लॉक महुआ के अंतर्गत ग्राम हड़हा कबौली निवासी दशिया की इकलौती पुत्री पुष्पा की बरात रविवार को आनी थी।
विज्ञापन

घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थी। शनिवार रात मातृ पूजन व अन्य कार्यक्रम होने के बाद रिश्तेदार-परिजन सो गए। देर रात को अज्ञात कारणों के चलते घर में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते उसके पहले ही आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहस्थी और सामान बचाने में झुलसे
धुंआ देखकर जगे परिजनों ने आनन-फानन घर से बाहर निकल कर जान बचाई। इसके बाद घर में रखा गृहस्थी का सामान को बचाने के प्रयास में परिवार के श्यामबाबू, राकेश, दिलीप, छिद्दू, सहित दो अन्य लोग झुलस गए। उन्हें नजदीकी प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।

दो घंटे में पाया गया काबू
जब तक आग पर काबू पाया गया सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। दशिया के अलावा आग ने पड़ोसी असलम खान, अकरम, शफीक, बीरबक्स, रामस्वरूप के मकानों की गृहस्थी भी खाक कर दी।  ग्रामीणों मशक्कत से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।

21 मई को ही आनी है बरात
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी भी आग बुझाने में लगे रहे। बता दें कि थाना बिसंडा के ग्राम कैरी निवासी बिंदा प्रसाद के पुत्र दिनेश के साथ तय हुई थी। 16 जनवरी 2023 को बरीक्षा हुई थी। करीब तीन साल पहले 20 जनवरी 2020 को पुष्पा के पिता बाबादीन की बीमारी से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed