{"_id":"68224540fcbbcc7342014207","slug":"fire-broke-out-in-the-fields-straw-kept-in-30-bighas-turned-to-ashes-etawa-news-c-216-1-etw1002-125137-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खेतों में लगी आग, 30 बीघा में रखा पुआल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खेतों में लगी आग, 30 बीघा में रखा पुआल राख
विज्ञापन
भरथना। गांव बाहरपुर में खेत में रखे पुआल में सोमवार दोपहर आग लग गई। हवा चलने के कारण कुछ ही देर में आग 30 बीघा खेत में फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से खेतों में रखा पूरा पुआल जलकर राख हो गया।
सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे बाहरपुर गांव के किसान रघुवीर व लक्ष्मण सिंह के खेत में रखे पुआल में किन्हीं कारणों के चलते आग लग गई। जब तक लोगों को घटना की जानकारी हुई आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खेतों से आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में खलबली मच गई।
सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंचती आग ने लगभग 30 बीघा खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। घटना में 12 किसानों के खेतों में रखा पुआल जलकर राख हो गया। आग से होने वाले नुकसान की फिलहाल जानकारी नहीं हो सकी है।