फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire broke out in the election warehouse, EVMs burnt, investigation team formed under the chairmanship of City

Farrukhabad: निर्वाचन वेयरहाउस में लगी आग...ईवीएम जलीं, सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जांच टीम का गठन

Thu, 21 Dec 2023 10:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Dec 2023 10:40 AM IST
सार

Farrukhabad News: जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि वेयर हाउस में अतिरिक्त व रिजेक्ट ईवीएम रखी थीं। आग लगने से आंशिक क्षति हुई है। प्रथम दृष्टया जांच में लापरवाही की बात सामने आई है। इसकी जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सीएफओ व विद्युत सुरक्षा की तीन सदस्यीय संयुक्त टीम गठित की है।

विज्ञापन
Fire broke out in the election warehouse, EVMs burnt, investigation team formed under the chairmanship of City
कलक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कलक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन वेयरहाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से बड़ी तादाद में ईवीएम जल गईं। बुधवार सुबह जानकारी पर पहुंची दो फायरब्रिगेड से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण व लापरवाही की जांच के लिए डीएम ने कमेटी गठित कर दी।

विज्ञापन

निर्वाचन उपायुक्त ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। निर्वाचन कार्यालय के तीन मंजिल भवन के बेसमेंट में वेयरहाउस है। पिछले दिनों ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) के बाद बची हुई ईवीएम वेयरहाउस में रखवाई गई थीं। इसकी सुरक्षा में एक दीवान व चार सिपाही की गार्द तैनात रहती है।
विज्ञापन

वेयरहाउस में 762 बैलेट यूनिट, 78 कंट्रोल यूनिट व 338 वीवीपैट रखे थे। मंगलवार रात किसी समय वेयरहाउस में आग लग गई। बुधवार सुबह करीब सात बजे धुआं उठता देख जानकारी हुई। इससे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र, एसडीएम सदर गजराज सिंह व कर्मचारी पहुंचने के साथ फायरब्रिगेड बुलाई गई। भवन के पीछे पंपिंग सेट (छोटी फायरब्रिगेड) से, जबकि सामने से फायरब्रिगेड से वेयरहाउस में पानी डाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भवन के पीछे की दीवार बेल्चा से तोड़कर पंपिंग सेट से पानी डाला गया
पूरे भवन में धुआं भरने से कोई अंदर नहीं घुस सका। आग पर काबू मिलते न देख भवन के पीछे की दीवार बेल्चा से तोड़कर पंपिंग सेट से पानी डाला गया। करीब 10 बजे आग पर काबू पाया जा सका। कर्मचारियों को लगाकर जली हुईं मशीनें, बैटरी, बक्से व अभिलेख आदि बाहर निकालकर पास ही स्थित दूसरे वेयरहाउस में रखवाए गए।

कई जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तलवार लटकी
आग से अधिकांश मशीनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति मौजूद रहे। शाम को निर्वाचन आयोग से डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार सिंह ने वेयरहाउस की जांच की। फिलहाल आग की घटना से कई जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

जांच में लापरवाही की बात सामने आई
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि वेयर हाउस में अतिरिक्त व रिजेक्ट ईवीएम रखी थीं। आग लगने से आंशिक क्षति हुई है। प्रथम दृष्टया जांच में लापरवाही की बात सामने आई है। इसकी जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सीएफओ व विद्युत सुरक्षा की तीन सदस्यीय संयुक्त टीम गठित की है। क्षति का आंकलन किया जा रहा है। मशीनों की टेस्टिंग के बाद ही स्थिति साफ होगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed