फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire broke out in the basement of the guest house, 40 people trapped, saved by using ladder

Kanpur: गेस्ट हाउस के बेसमेंट में लगी आग, 40 लोग फंसे...सीढ़ी लगाकर बचाया, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

Fri, 16 Feb 2024 11:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Feb 2024 11:19 AM IST
सार

Kanpur News: अनवरगंज में ताज पैलेस गेस्ट हाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में एक कार, एक बाइक व दो ई-रिक्शा जलकर राख हो गए।

विज्ञापन
Fire broke out in the basement of the guest house, 40 people trapped, saved by using ladder
kanpur fire accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अनवरगंज थाना क्षेत्र के इकबाल लाइब्रेरी रोड स्थित गेस्ट हाउस ताज पैलेस के बेसमेंट में गुरुवार रात आग लग गई। धुआं भरने से लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी तो खाना छोड़कर बाहर की ओर भागे। हालांकि लपटें तेज होने से करीब 35 से 40 लोग ऊपर ही फंसे रहे।

विज्ञापन

इसके बाद सीढ़ी लगाकर इन्हें बगल के मकान से बाहर निकाला गया। सूचना पर पांच दमकलों के साथ सीएफओ पहुंचे और आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से बेसमेंट में खड़ी एक कार, एक बाइक और दो ई-रिक्शा जल गए। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। परेड निवासी शाहरुख और सना की गुरुवार को शादी थी। शादी समारोह ताज पैलेस में था। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे। रात करीब 11 बजे लोग खाना खाने में मशगूल थे। तभी बेसमेंट आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच गाड़ियों की मदद से आग पर पाया गया काबू
इससे वहां खड़े वाहनों में आग लग गई। लोगों में हड़कंप मच गया।  सूचना पर एसीपी अनवरगंज, थाना प्रभारी व सीएफओ दीपक शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद आग बुझाने की कवायद शुरू की। सीएफओ ने बताया कि पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। तीन वाहन जले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed