फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire broke out in textile warehouse due to short circuit, goods worth lakhs burnt

Kanpur News: कपड़ा गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का माल जला

Sun, 30 Nov 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in textile warehouse due to short circuit, goods worth lakhs burnt
कानपुर। जूही इलाके के रत्तूपुरवा में शनिवार देर शाम कपड़ा गोदाम में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटों को देख आसपास के गोदाम मालिकों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को और गोदाम मालिक को दी गई।
विज्ञापन

रत्तूपुरवा स्थित यह गोदाम काकादेव निवासी गोविंद भाटिया का है। इसे आनंदपुरी निवासी प्रवीन जैन ने किराये पर ले रखा है। प्रवीन ‘शेफ एंड सिक्योर लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की कंपनी के माध्यम से कपड़ों की गांठों का व्यापार करते हैं। यह कपड़े मुख्य रूप से राजस्थान के भीलवाड़ा से मंगाए जाते हैं। फिर इन्हें कानपुर के जनरलगंज सहित आसपास के जिलों के कपड़ा व्यापारियों को आपूर्ति किया जाता है। गोदाम की देखरेख मैनेजर गुरमीत सिंह करते हैं। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे वह रोज की तरह गोदाम बंद करके घर चले गए थे।
विज्ञापन

लगभग आधे घंटे बाद उन्हें आग लगने की सूचना मिली। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो पाया कि गोदाम का अधिकतर हिस्सा आग की चपेट में था। आग बुझाने के लिए किदवईनगर, फजलगंज, लाटूश रोड और मीरपुर फायर स्टेशन से कुल छह दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने तीन दिशाओं से लगातार पानी की बौछारें करके आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने के दौरान आसपास के गोदाम मालिक भी अपने-अपने माल को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुटे रहे ताकि किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही प्रतीत हो रहा है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, गोदाम में रखे कपड़ों को कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन बाकी है। आग बुझने के बाद क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो गई लेकिन लोग अचानक हुई इस घटना से अभी भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed